कोफोर्ज बीमा कंपनियों के लिए लॉन्च किया नेक्सा एजेंटिक AI
कोफोर्ज ने अपना नया नेक्सा एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। कंपनी का मकसद है कि इससे बीमा कंपनियों का कामकाज पूरी तरह बदल जाए।
इस खबर के आते ही मंगलवार (2 जून) को कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। यह प्लेटफॉर्म बीमा कंपनियों के मौजूदा सिस्टम में ही AI के स्मार्ट टूल्स जोड़ देता है।
इससे कंपनियां दावों को निपटाने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने जैसे कामों को बिना ज्यादा खर्च किए बेहतर तरीके से कर पाएंगी।
एजेंटिक प्लेटफॉर्म में मिलेंगे 30 ज्यादा फीचर्स
नेक्सा एजेंटिक प्लेटफॉर्म में 30 से ज्यादा मॉड्यूलर AI फीचर्स हैं। ये ग्राहक सेवा से लेकर पुराने कामों को आधुनिक बनाने तक हर चीज को आसान बनाते हैं। कंपनी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म अंडरराइटिंग की क्षमता 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ाता है। साथ ही, नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की स्पीड 30 फीसदी तेज कर देता है।
यह दावों की छंटनी को भी 35 फीसदी से ज्यादा तेजी से करता है। खास तौर पर इसे संपत्ति और दुर्घटना बीमा, जीवन और वार्षिकी जैसे सेक्टरों के लिए बनाया गया है।
यह सिस्टम नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इंसानों की देखरेख में काम करेगा। कोफोर्ज आगे चलकर इसमें और सुधार करने की तैयारी में है। इसमें बीमा के नॉलेज ग्राफ का इस्तेमाल करके और भी बेहतर फैसले लेने वाले टूल्स शामिल किए जाएंगे।