बर्निंग मैन में AI ग्लासेज के साथ जा सकेंगे लोग, निजता का रखना होगा ध्यान
बर्निंग मैन 2026 आयोजन में आप अपने स्मार्ट ग्लासेज ले जा सकते हैं। हालांकि, निजता का यहां खास ख्याल रखा गया है। अगर, आप किसी को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, भले ही वे बैकग्राउंड में हों तो सबसे पहले उनकी इजाजत लेनी होगी।
यह नियम केवल स्मार्ट ग्लासेज पर ही नहीं, बल्कि सभी रिकॉर्डिंग डिवाइस पर लागू होता है। आप किसी के निजी पलों को रिकॉर्ड कर रहे हों या किसी आर्ट इंस्टॉलेशन को, यह नियम सभी के लिए है। यह उत्सव 31 अगस्त से 7 सितंबर तक नेवादा के ब्लैक रॉक डेजर्ट में मनाया जाएगा।
मेटा ने जारी किया अनिवार्य सॉफ्टवेयर पैच
जैसे-जैसे स्मार्ट ग्लासेज ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं, आयोजक चाहते हैं कि त्योहार में सम्मान और मर्यादा बनी रहे। रिकॉर्डिंग अलर्ट को आसानी से नजरअंदाज किया जा सकता है या बंद किया जा सकता है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए मेटा ने किसी भी तरह की छेड़छाड़ (टैम्परिंग) को रोकने के लिए एक अनिवार्य सॉफ्टवेयर पैच जारी किया है।
मेटा ने अब तक हजारों ऐसी पोस्ट हटा दी हैं, जो नियम के खिलाफ थीं। अलर्ट मिलने पर कई वीडियो भी हटाए गए हैं। बर्निंग मैन टीम का कहना है कि ये दिशा-निर्देश लोगों की निजता का सम्मान करने और उत्सव की पुरानी भावना आपसी सम्मान और सहमति को बनाए रखने में मददगार हैं, भले ही टेक्नोलॉजी कितनी भी आगे बढ़ जाए।