Page Loader
शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से किया भारत को "नमस्कार", बोले- अविश्वसनीय है अनुभव 
शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से किया पहला कॉल

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से किया भारत को "नमस्कार", बोले- अविश्वसनीय है अनुभव 

Jun 26, 2025
12:08 pm

क्या है खबर?

एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा पर गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने आज (26 जून) अंतरिक्ष से पहला कॉल किया है। उन्होंने कॉल की शुरुआत 'नमस्कार' कहकर की और अपने अनुभव को 'अविश्वसनीय' बताया। शुक्ला ने कहा कि वह शून्य गुरुत्वाकर्षण में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे उस बच्चे जैसा बताया जो चलना सीख रहा हो और खुद को संभालना सीख रहा हो।

कॉल

शुक्ला बोले- हर पल मजेदार है 

शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष में रहना एक अवास्तविक और मजेदार अनुभव है। उन्होंने बताया कि वह अब धीरे-धीरे वहां की स्थिति को समझ रहे हैं और हर पल का आनंद ले रहे हैं। शुक्ला ने बताया कि उन्हें पृथ्वी की कक्षा से नीचे देखना बहुत खास लगा। यह कॉल भारतीय समयानुसार दोपहर में हुआ और यह उनका पहला आधिकारिक संपर्क रहा, जिसमें उन्होंने मिशन की शुरुआत पर अपने अनुभव साझा किए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

मिशन

ISS पर रहेंगे 2 हफ्ते 

शुक्ला आज अपने 3 अन्य साथियों के साथ भारतीय समय अनुसार शाम 04:30 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS)पर पहुंच जाएंगे। यहां पहुंचने के बाद वह करीब दो हफ्ते तक प्रवास करेंगे और इस दौरान लगभग 60 वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लेंगे। बता दें कि इस एक्सिओम-4 मिशन में भारत के अलावा अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। यह मिशन अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक अनूठा उदाहरण है।