Page Loader
सुनीता विलियम्स 59 वर्ष की हुईं, यहां जानें उनकी बड़ी उपलब्धियां
आज 59 वर्ष की हुईं सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स 59 वर्ष की हुईं, यहां जानें उनकी बड़ी उपलब्धियां

Sep 19, 2024
02:17 pm

क्या है खबर?

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आज (19 सितंबर) 59 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्म 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका में हुआ था। विलियम्स अपना 59वां जन्मदिन अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में मना रही हैं, जहां वह अपने साथ ही अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ के बीते 3 महीने से अधिक समय से फंसी हुई हैं। आइए जानते हैं उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में कौन-कौन सी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

उपलब्धियां

विलियम्स ने हासिल की हैं ये उपलब्धियां

अंतरिक्ष में सबसे अधिक स्पेसवॉक: विलियम्स अंतरिक्ष में कुल 7 स्पेसवॉक किए हैं, जो महिला अंतरिक्ष यात्रियों की श्रेणी में एक रिकॉर्ड है। उनके द्वारा किए गए स्पेसवॉक का कुल समय लगभग 50 घंटे और 40 मिनट है। अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड: विलियम्स जल्द ही ISS में किसी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा बताए गए सबसे अधिक दिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। वह अब तक 322 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं।

मिशन

इन मिशनों पर उन्होंने किया काम

STS-116 मिशन (2006): इस मिशन के तहत वह पहली बार अंतरिक्ष में गईं थीं। एक्सपीडिशन 32/33 (2012): इस मिशन में वह ISS गईं और उन्होंने कमांडर के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग किए। बोइंग स्टारलाइनर मिशन (2024): यह मिशन अभी जारी है। जून, 2024 में वह 8 दिनों के लिए ISS गईं, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्या के कारण वह वहीं फंस गई हैं और अब फरवरी, 2025 में पृथ्वी पर वापस आएंगी।