ऐपल ला रही आईफोन में बिल बांटने वाला फीचर, WWDC में पेश करने की तैयारी
अगले सप्ताह WWDC इवेंट में ऐपल आईफोन के लिए बिल बांटने का एक नया फीचर पेश करने की तैयारी में है। iOS 27 में आप अपने बिल की फोटो खींचकर यह तय कर पाएंगे कि कौन कितना पैसा देगा और सीधे वॉलेट ऐप या मैसेज के जरिए ही पेमेंट रिक्वेस्ट भेज सकेंगे।
अब खाने के बाद हिसाब-किताब के लिए कैलकुलेटर निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपनी ऐपल वॉच से भी पेमेंट अप्रूव कर पाएंगे।
नया टूल वेनमो और स्प्लिटवाइस को देगा टक्कर
ऐपल का यह नया टूल स्प्लिटवाइस और वेनमो जैसे पॉपुलर ऐप्स को सीधी टक्कर देगा। इसके आने से दोस्तों के साथ खर्चों को बांटना और भी आसान हो जाएगा, जिसमें टैक्स और टिप का हिसाब भी अपने आप शामिल होगा।
यह कंपनी की वित्तीय सेवाओं को विस्तार देने की कोशिश का एक अहम हिस्सा है, जो ऐपल पे और कार्ड के साथ मिलकर काम करेगा। इसके साथ ही, iOS 27 में वॉलेट ऐप को भी कई नए अपग्रेड्स मिलेंगे। इनमें इवेंट्स और जिम के लिए डिजिटल पासेज की सुविधा भी शामिल है, वहीं iOS 27 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स और एक बेहतर सिरी भी आएगा।