ऐपल AI फीचर्स के लिए आईफोन 18 में दे सकती है 12GB की रैम
टेक्नोलॉजी
ऐपल के आईफोन 18 लाइनअप में 12GB रैम मिलने की उम्मीद है, जबकि अभी वाले आईफोन 17 में 8GB रैम है।
यह बदलाव नए ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को चलाने और सिरी को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 799 डॉलर (करीब 76,000 रुपये) ही रख सकती है।
सैमसंग और SK हाईनिक्स से मांगे हाई-स्पीड चिप्स
यह कदम ऐपल की WWDC 2026 की उस घोषणा के साथ मेल खाता है, जहां उसने बताया था कि एडवांस्ड AI टूल्स के लिए कम से कम 12GB रैम की जरूरत होगी, जो पहले सिर्फ महंगे मॉडल्स में ही मिलती थी।
इसे पूरा करने के लिए कंपनी ने सैमसंग और SK हाईनिक्स जैसे सप्लायर्स से और ज्यादा हाई-स्पीड चिप्स की मांग की है।
आईफोन 18 सीरीज अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है और कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।