यूरोप और चीन में AI सिरी से लैस iOS 27 का करना होगा इंतजार
ऐपल ने यूरोप और चीन के यूजर्स के लिए iOS 27 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिरी को रोलआउट रोक दिया है। आईफोन निर्माता ने बताया है कि इन देशों के कड़े नियम इसकी राह में अड़चन डाल रहे हैं।
यह दर्शाता है कि आज के समय में किसी भी नई तकनीक को बाजार में उतारने से पहले अलग-अलग देशों के नियमों का पालन करना कितना जरूरी हो गया है।
दोनों देशों के सख्त नियम आ रहे आड़े
यूरोपीय संघ (EU) में सबसे बड़ी वजह डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) है। ऐपल प्राइवेसी, सिक्योरिटी और सिरी को अन्य ऐप्स से जोड़ने से जुड़े नियमों को पूरा नहीं कर पाया।
EU ने यह साफ कर दिया है कि कंपनी के लिए कोई खास रियायत नहीं मिलेगी, वहीं चीन में सख्त कानून हैं। इन्हीं कानूनों के चलते ऐपल को लॉन्च से पहले बाइडू या अलीबाबा जैसे स्थानीय दिग्गजों के साथ साझेदारी करनी पड़ेगी।
फिलहाल, इन दोनों इलाकों के यूजर्स को सिरी के स्मार्ट फीचर्स के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। हालांकि, हांगकांग के यूजर्स को यह जल्द मिलने की उम्मीद है क्योंकि वहां पहले से ही जेमिनी और ऐपल इंटेलिजेंस के कुछ फीचर्स उपलब्ध हैं।