केंद्र ने 30 जून से प्लास्टिक नोट के दावे को नकारा, कहा- कागजी नोट नहीं बदलेंगे
क्या है खबर?
सोशल मीडिया पर दावा हो रहा है कि केंद्र सरकार 30 जून से कागजी नोट हटा देगी और उसकी जगह प्लास्टिक के नोट जारी किए जाएंगे। इसको लेकर सरकार ने अपना जवाब दिया है और ऐसे दावों को पूरी तरह झूठ बताया है। प्रेस सूचना कार्यालय (PIB) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हवाले से बताया कि 30 जून, 2026 तक कागजी मुद्रा नोटों को वापस लेने या उन्हें प्लास्टिक मुद्रा नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है।
दावा
प्लास्टिक नोट लाने की खबरें फर्जी
PIB की फैक्ट चेक टीम ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में यह झूठा दावा किया जा रहा है कि 30 जून से RBI कागजी मुद्रा नोटों को वापस लेकर उनकी जगह प्लास्टिक मुद्रा नोट जारी करेगा, यह दावा फर्जी है। RBI के अनुसार, 30 जून तक कागजी मुद्रा नोटों को वापस लेने या उन्हें प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है। PIB ने प्रामाणिक जानकारी के लिए RBI की वेबसाइट http://rbi.org.in देखने को कहा है।
ट्विटर पोस्ट
PIB का फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में यह झूठा दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) कागज़ी मुद्रा नोटों को वापस लेकर उनकी जगह प्लास्टिक मुद्रा नोट जारी करेगा।#PIBFactCheck
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) June 10, 2026
❌ यह दावा #फर्जी है।
✅ @RBI के अनुसार, 30 जून 2026 तक कागज़ी मुद्रा नोटों को वापस… https://t.co/QyAMJKQBps