LOADING...
जाह्नवी कपूर की हॉरर फिल्म के लिए तैयारी, इस निर्देशक संग बातचीत जारी
जाह्नवी कपूर की नई फिल्म पर आया अपडेट

जाह्नवी कपूर की हॉरर फिल्म के लिए तैयारी, इस निर्देशक संग बातचीत जारी

Jun 10, 2026
11:23 am

क्या है खबर?

जाह्नवी कपूर इस वक्त राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' से लोगाें का ध्यान खींच रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने 'अचियम्मा' नाम की एक गांव की लड़की का किरदार निभाया है। यह 'देवरा' (2024) के बाद साउथ में उनकी दूसरी फिल्म है। ताजा जानकारी है कि जाह्नवी अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर चुकी हैं। वह एक हाई-कॉन्सेप्ट हॉरर फिल्म के लिए बातचीत कर रही हैं, जिसका निर्देशन 'तुम्बाड' वाले राही अनिल बर्वे करेंगे।

अंतिम चरण

अगली फिल्म के लिए स्क्रिप्ट पढ़ रहीं जाह्नवी

पिंकविला के मुताबिक, इस हॉरर फिल्म के लिए जाह्नवी और निर्माताओं के बीच बातचीत अंतिम चरण में हैं। सूत्र ने कहा, "जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म के लिए स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और संभावित परियोजनाओं पर चर्चा कर रही हैं। उन्होंने राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। तैयारियों का काम पहले ही शुरू हो चुका है और निर्माता इस साल के अंत तक प्रोडक्शन शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।"

तैयारी

इस साल के आखिर में शुरू हो सकती है शूटिंग

सूत्र ने आगे कहा, "जाह्नवी के लिए यह एक बिलकुल नया किरदार है और इसके लिए व्यापक तैयारी की जरूरत है। वह जल्द अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगी।" फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर निर्मित क्रिएचर हॉरर के रूप में चल रहा है। इसे जियो स्टूडियोज का समर्थन प्राप्त होगा। शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है। जाह्नवी 'लग जा गले' में नजर आएंगी, जिसमें टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य भी हैं। यह 14 मई, 2027 को रिलीज होगी।

Advertisement