गूगल वर्कस्पेस में क्लाउड से जीमेल और ड्राइव मैनेज करना हुआ आसान
टेक्नोलॉजी
एंथ्रोपिक का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट क्लाउड अब गूगल वर्कस्पेस में और भी बहुत कुछ कर सकता है। अब आप उससे अपने जीमेल मैसेज लिखवा सकते हैं, उनका जवाब दे सकते हैं या फॉरवर्ड करवा सकते हैं।
यह सब आपकी अनुमति के साथ ही होगा। इसके साथ ही, टीम और एंटरप्राइज प्लान वाले यूजर्स अपनी पूरी टीम के लिए इन कामों को ऑटोमेट भी कर पाएंगे। इसका मुख्य लक्ष्य ईमेल से जुड़ी मुश्किलों को कम करना है।
क्लाउड कोवर्क मोबाइल और वेब पर होगा लॉन्च
गूगल ड्राइव में फाइल्स को मैनेज करना अब और आसान हो गया है। क्लाउड को निर्देश देकर आप अब फाइल्स को शेयर, मूव या डिलीट भी करवा सकते हैं।
इसके अलावा, क्लाउड कोवर्क सभी पेड प्लांस के लिए मोबाइल और वेब पर लॉन्च किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आप कहीं भी रहकर अपने रोजमर्रा के कामों में क्लाउड की मदद ले सकते हैं।