क्लाउड कोड से मैक पर iOS ऐप्स बनाना हुआ बहुत आसान
एंथ्रोपिक ने अपने क्लाउड कोड डेस्कटॉप टूल के लिए iOS सिम्युलेटर सपोर्ट लॉन्च कर दिया है। मैक यूजर्स के लिए अब यह पब्लिक बीटा में उपलब्ध है।
इस नए सपोर्ट के आने से यूजर्स अपने iOS ऐप्स को सीधे सिम्युलेटर के अंदर ही बना, चला और टेस्ट कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त अनुमति की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही कोई जटिल सेटअप करना होगा।
किसी खास अनुमति की नहीं होगी जरूरत
यह अपडेट काम को काफी आसान बना देता है। क्लाउड कोड सीधे iOS सिम्युलेटर के पैनल में चलता है, जिससे कोड लिखते समय आप ऐप में होने वाले बदलावों को तुरंत देख पाते हैं।
आपको macOS की पहुंच या स्क्रीन रिकॉर्डिंग अनुमति के साथ कोई छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं होगी। एक अहम बात का ध्यान रखें कि टेस्टिंग के दौरान किसी भी असली अकाउंट में लॉग-इन न करें। साथ ही, यह भी पक्का कर लें कि आपके पास iOS प्लेटफॉर्म वाला एक्सकोड इंस्टॉल हो।