देश में Ai+ के फोन 2,000 रुपये तक हुए महंगे
Ai+ कंपनी ने अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बदलाव 22 अगस्त से लागू हो गया है। कंपनी का कहना है कि फोन के पुर्जे, उन्हें बनाने और फिर भेजने का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से उन्हें दाम बढ़ाने पड़े हैं। स्मार्टफोन बनाने का खर्च बढ़ने से बाकी कंपनियां भी इसी मुश्किल का सामना कर रही हैं।
फोन में मिलता है स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम
दाम बढ़ने के बावजूद Ai+ का कहना है कि वे अच्छी परफॉर्मेंस और सही कीमत देने के अपने लक्ष्य पर अब भी कायम हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) माधव शेठ ने इस बात को आसान शब्दों में समझाया।
उन्होंने बताया कि वे फोन की कीमत, उसे इस्तेमाल करने के अनुभव और लंबे समय तक मिलने वाले फायदों के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
इसके साथ ही, उसके सभी फोन भारत के अपने नेक्स्ट क्वांटम ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चलते हैं। इस OS की वजह से आपको लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ सॉफ्टवेयर मिलता है, जिसके लिए आपको कोई खास अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ता।