एडोब ने क्रिएटिव क्लाउड ऐप्स को नए फीचर्स के साथ किया अपडेट
एडोब ने लाइटरोम, फोटोशॉप, प्रीमियर और आफ्टर इफेक्ट्स जैसे क्रिएटिव क्लाउड ऐप्स के लिए नए अपडेट्स जारी किए हैं, जिससे क्रिएटिव काम करना अब पहले से ज्यादा सहज हो गया है।
इन नए फीचर्स का मुख्य मकसद आपका समय बचाना और एडिटिंग को और भी आसान बनाना है। अब आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से अपनी बेहतरीन तस्वीरें चुन सकते हें, एक क्लिक में कांच के रिफ्लेक्शन हटा सकते हें, वीडियो में ऑडियो आसानी से म्यूट कर सकते हें और स्मार्ट मोशन ग्राफिक्स भी बना सकते हें।
यूजर्स को अब मिलेंगी ये सुविधाएं
लाइटरोम का असिस्टेड कलिंग अब AI का इस्तेमाल करके चेहरों और फिल्टर्स के आधार पर आपके सबसे अच्छे शॉट्स चुनता है।
फोटोशॉप अब कांच वाली तस्वीरों में आने वाले परेशान करने वाले रिफ्लेक्शन को आसानी से हटा सकता है। प्रीमियर में एक नया ग्लोबल ऑडियो म्यूट बटन जोड़ा गया है, जो बेहद काम आएगा।
इसके साथ ही इसमें नए ट्रांजिशन और सिंगल-वर्ड कैप्शन भी शामिल किए गए हें। आफ्टर इफेक्ट्स ने रोटो ब्रश की जगह ऑब्जेक्ट मैट टूल्स दिए हें, जिससे ऑब्जेक्ट्स चुनना बहुत सरल हो गया है। इसमें एनिमेशन के लिए रियलिस्टिक सरफेस इफेक्ट्स भी जोड़े गए हें।