NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कौन हैं लालदुहोमा, जो बन सकते हैं मिजोरम के नए मुख्यमंत्री?
    अगली खबर
    कौन हैं लालदुहोमा, जो बन सकते हैं मिजोरम के नए मुख्यमंत्री?
    चुनाव में एकतरफा जीत के बाद ZPM प्रमुख लालदुहोमा मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं

    कौन हैं लालदुहोमा, जो बन सकते हैं मिजोरम के नए मुख्यमंत्री?

    लेखन नवीन
    Dec 04, 2023
    06:03 pm

    क्या है खबर?

    मिजोरम के विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने एकतरफा जीत दर्ज की है। ZPM ने राज्य की 40 में से 27 सीटें जीतकर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को करारी शिकस्त दी है।

    ZPM का नेतृत्व लालदुहोमा के हाथों में है, जिन्होंने पार्टी को सत्ता के शिखर तक पहुंचाया है और वह अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

    आइए जानते हैं कि ZPM प्रमुख लालदुहोमा कौन हैं और उनका अब तक का सफर कैसा रहा।

    परिचय

    पूर्व IPS अधिकारी हैं लालदुहोमा, संभाली थी इंदिरा गांधी की सुरक्षा

    लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के बाद भारतीय सिविल सेवा परीक्षा दी। 1977 में IPS बनने के बाद उन्होंने गोवा में एक स्क्वाड लीडर के तौर पर काम किया।

    साल 1982 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया था। तब उन्हें पुलिस उपायुक्त के रूप में विशेष पदोन्नति दी गई थी।

    वह राजीव गांधी की अध्यक्षता में 1982 एशियाई खेलों की आयोजन समिति के सचिव भी रह चुके हैं।

    राजनीति

    कैसे राजनीति में आए लालदुहोमा?

    1984 में लालदुहोमा ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी साल वे कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते और संसद पहुंचे।

    उन्होंने 1988 में स्थानीय नेताओं से अनबन के बाद कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उन्हें दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया।

    वह आजाद भारत में पहले सांसद थे, जिन्हें इन कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया।

    गठन

    कब और कैसे हुआ ZPM का गठन?

    लालदुहोमा के नेतृत्व में ZPM का गठन 6 क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन के रूप में हुआ था। इनमें मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जोरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रेलाइजेशन फ्रंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल रहीं।

    मिजोरम में आधिकारिक तौर पर 2018 में ZPM का गठन हुआ था, लेकिन चुनाव आयोग ने जुलाई, 2019 में इसे मान्यता दी थी। इस बीच मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ZPM के गठंबधन से बाहर हो गई थी।

    चुनाव

    2018 चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री को हराया

    2018 विधानसभा चुनाव में लालदुहोमा ने आइजोल पश्चिम-1 और सेरछिप 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालथनहलवा को आइजोल पश्चिम-1 सीट पर हराया था।

    उस वक्त ZPM को चुनाव आयोग से मान्यता नहीं मिल सकी, जिसके कारण उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरना पड़ा। इस चुनाव में पार्टी के 8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

    पार्टी ने खुद को MNF और कांग्रेस विकल्प के रूप में खड़ा किया था।

    चुनाव नतीजे

    इस बार क्या रहे चुनाव के नतीजे?

    इस चुनाव में लालदुहोमा के नेतृत्व में ZPM ने सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। ZPM ने 27 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं MNF के हिस्से मात्र 10 सीटें आई हैं।

    कांग्रेस ने महज एक सीट जीती है, जबकि भाजपा 2 सीटें हासिल करने में कामयाब रही है। आईजोल पूर्व-1 विधानसभा सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री और MNF प्रमुख जोरमथांगा भी चुनाव हार गए हैं।

    दूसरी ओर सेरछिप सीट पर ZPM प्रमुख लालदुहोमा की शानदार जीत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिजोरम
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मिजोरम

    सीमा पर तनाव खत्म करने के लिए राजी हुए असम और नागालैंड, समझौते पर किए हस्ताक्षर नागालैंड
    अमित शाह से बात के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री बोले- बातचीत से सुलझाएंगे सीमा विवाद असम
    मिजोरम के साथ सीमा विवाद में सुप्रीम कोर्ट जाएगा असम असम
    सीमा विवाद: मिजोरम ने पुलिसकर्मियों की मौत पर जताया खेद, असम वापस लेगा ट्रैवल एडवाइजरी असम

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती विधानसभा चुनाव
    कौन हैं कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी, जो बन सकते हैं तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री? तेलंगाना
    राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत, कायम रही सत्ता बदलने की रिवाज राजस्थान
    मध्य प्रदेश चुनाव: निवास से केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हारे, कांग्रेस ने हराया मध्य प्रदेश

    विधानसभा चुनाव

    राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जाएंगे, विधानसभा चुनावों के बाद जाने की योजना राहुल गांधी
    तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए जरूरी बातें  तेलंगाना
    एग्जिट पोल: मध्य प्रदेश-राजस्थान में बदल सकती है सरकार, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, क्या कह रहे एग्जिट पोल्स? मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025