LOADING...
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पर कांग्रेस के फैसले को स्वीकार करने पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद डीके शिवकुमार ने बताया आलाकमान का फैसला स्वीकारने का कारण (तस्वीर: ट्विटर/@DKshivakumar)

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पर कांग्रेस के फैसले को स्वीकार करने पर क्या बोले डीके शिवकुमार?

लेखन गजेंद्र
May 18, 2023
06:46 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद स्वीकारने के कारणों का खुलासा किया है। उन्होंने NDTV से विशेष बातचीत में कहा, "मैंने आलाकमान के फैसले को ठीक वैसे ही स्वीकारा है, जैसे अदालत में हमें एक जज के फैसले को स्वीकार करना होता है। एक बार जब हम आलाकमान पर सब छोड़ देते हैं तो हमें उनके फैसले को ही स्वीकार करना होगा।"

बयान

व्यक्तिगत हित बाद में आता है, पार्टी हित पहले- शिवकुमार

शिवकुमार ने आगे कहा, "अदालत में बहस के बाद अंत में जज ने जो कहा, उनका फैसला ही स्वीकार करना होता है। सभी 135 विधायकों ने कहा कि हम आलाकमान पर फैसला छोड़ देंगे। अब आलाकमान ने फैसला ले लिया।" उन्होंने कहा, "हमने कर्नाटक के लोगों को आश्वासन दिया है। व्यक्तिगत हित बाद में आता है, पहले पार्टी का हित आता है। यही मेरा कमिटमेंट है।" बता दें, कांग्रेस की ओर से सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया गया है।