Loading...
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग

लेखन गजेंद्र
Aug 11, 2026
01:54 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को पूर्वी मेदिनीपुर के केशवपुर जा रहे थे, लेकिन अचानक उनके हेलीकॉप्टर को आपातकालीन परिस्थिति में कोलाघाट में उतारना पड़ा। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से कोलाघाट के थर्मल पावर प्लांट के परिसर में हेलीकॉप्टर उतारा गया है। कुछ जगह हेलीकॉप्टर में खराबी की बात भी सामने आई है। मुख्यमंत्री अधिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में शामिल होने केशवपुर जा रहे थे।

यात्रा

सड़क मार्ग से रवाना

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर केशपुर जा रहा था, लेकिन पायलट ने खराब मौसम की स्थिति देखी तो उसे एहतियात के तौर पर कोलाघाट के खुले मैदान में उतारने का फैसला किया। यहां कोई हैलीपैड नहीं था।

इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारी ने सड़क मार्ग से ही पश्चिम मेदिनीपुर जिले में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

कोलाघाट से केशवपुर की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री को पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे लग सकते हैं

जांच

हेलीकॉप्टर में खराबी सामने आई

बंगाल के आजकल पोर्टल के मुताबिक, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में कोलकाता से उड़ान भरने के बाद ही एक यांत्रिक खराबी आ गई थी, जिसके बाद वह उड़ान भरने में असमर्थ था।

स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत इंजीनियरों को बुलाया गया। इंजीनियरों ने करीब 15-20 मिनट तक परीक्षण किया और सुबह 11:20 बजे हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

हालांकि, उड़ान भरने के बाद कोलघाट पहुंचने पर उन्हें आपातकालीन परिस्थिति में उतरना पड़ा।

ADVERTISEMENT