NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / वरुण और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र, अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
    अगली खबर
    वरुण और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र, अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
    वरुण गांधी और प्रियंका गांधी

    वरुण और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र, अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 20, 2021
    01:52 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा को लोकतंत्र पर धब्बा करार देते हुए कहा कि घटना में निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए इसमें लिप्त एक केंद्रीय मंत्री पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    वरुण गांधी से पहले कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ऐसी मांग की थी।

    जानकारी

    किसानों के मुद्दे को लेकर वरुण गांधी ने लिखा पत्र

    वरुण गांधी ने तीन कृषि कानून वापस लेने के फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की अन्य मांगों पर भी ठोस निर्णय लेंगे।

    उन्होंने लिखा कि आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत हुई है। अगर सरकार पहले ही ये कानून वापस ले लेती तो ये जानें बचाई जा सकती थीं। उन्होंने सरकार से मृत किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की है।

    जानकारी

    MSP पर कानून बनाने की मांग

    अपने पत्र में वरुण गांधी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने की मांग करते हुए किसान आंदोलन इसके बिना खत्म नहीं होगा और किसानों में रोष बना रहेगा, जो किसी न किसी रूप में सामने आता रहेगा। इसलिए किसानों को फसलों की MSP गारंटी मिलना जरूरी है, जिससे किसानों की स्थिति में सुधार होगा।

    उन्होंने सरकार से किसानों को C2+50% फार्मूले के तहत MSP देने का सुझाव दिया है।

    पत्र

    अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    भाजपा सांसद ने लिखा कि उच्च पदों पर बैठे नेताओं ने किसानों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां की थी। इससे आंदोलन के खिलाफ माहौल बना और 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में पांच किसानों को कुचलकर मार दिया गया।

    उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में शामिल केंद्रीय मंत्री (अजय मिश्रा) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

    बता दें कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    लखीमपुर खीरी हिंसा

    पहले भी सरकार को घेर चुके हैं वरुण गांधी

    लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर वरुण गांधी पहले भी सरकार को घेर चुके हैं।

    पिछले महीने उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि लखीमपुर खीरी की घटना को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में बदलने की कोशिश हो रही है। यह न सिर्फ अनैतिक है बल्कि झूठ भी है और ऐसा करना खतरनाक है।

    इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस घटना में जांच कर सख्ती कदम उठाने की मांग की थी।

    जानकारी

    प्रियंका ने भी की अजय मिश्रा का बर्खास्त करने की मांग

    वरुण गांधी से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के साथ मंच साझा न करने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी।

    उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होईये, उनको बर्खास्त कीजिये।'

    उनका यह पत्र आप नीचे देख सकते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

    ..@narendramodi जी अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होईये, उनको बर्खास्त कीजिये।

    प्रधानमंत्री जी को मेरा पत्र। pic.twitter.com/5XNAmAjmvN

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 20, 2021
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    प्रियंका गांधी
    वरुण गांधी
    लखीमपुर खीरी हिंसा

    ताज़ा खबरें

    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका

    नरेंद्र मोदी

    उत्तराखंड: भारी बारिश और बाढ़ के कारण 16 की मौत, प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात उत्तराखंड
    कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने किया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया ड्रग पेडलर और एडिक्ट कर्नाटक
    कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विशेषताएं क्या हैं, जिसका प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन? हवाई अड्डा
    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा मिला, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता भारत की खबरें

    प्रियंका गांधी

    दिल्ली: हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय की मांग लेकर जंतर-मंतर पर जुटी प्रदर्शनकारियों की भीड़ अरविंद केजरीवाल
    आज फिर हाथरस जाने की कोशिश करेंगे राहुल और प्रियंका, सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ उत्तर प्रदेश
    राहुल-प्रियंका समेत पांच नेताओं को हाथरस जाने की मंजूरी, पीड़ित परिवार से मिलने हुए रवाना राहुल गांधी
    हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिले राहुल-प्रियंका, योगी ने दिए CBI जांच के आदेश उत्तर प्रदेश

    वरुण गांधी

    मेनका गांधी की मुसलमानों को धमकी, कहा- मुझे वोट नहीं दिया तो काम कराना होगा मुश्किल उत्तर प्रदेश
    चुनाव आयोग की रोक हटने के बाद बोलीं मेनका गांधी- सुल्तानपुर का नाम बदला जाना चाहिए उत्तर प्रदेश
    भाजपा नेता वरुण गांधी के बिगड़े बोल, गठबंधन के उम्मीदवारों को बताया पाकिस्तानी भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश: 'जनता कर्फ्यू' के दिन भीड़ के साथ निकले जिलाधिकारी और SP, अब दी सफाई नरेंद्र मोदी

    लखीमपुर खीरी हिंसा

    उत्तर प्रदेश सरकार पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का 4,084 करोड़ बकाया, MHA ने लिखा पत्र गृह मंत्रालय
    लखीमपुर हिंसा: भाजपा में बढ़ी बेचैनी, किसी ने कहा 'रायता फैला' तो किसी ने बताई साजिश वरुण गांधी
    राहुल गांधी के नेतृत्व वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिली लखीमपुर खीरी के दौरे की इजाजत राहुल गांधी
    लखीमपुर हिंसा: किसानों को टक्कर मारने वाली गाड़ी हमारी, लेकिन बेटा उसमें नहीं था- अजय मिश्रा उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025