पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा
क्या है खबर?
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है। पटियाला के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कई दिनों से खबरें थीं कि पठानमाजरा पार्टी से नाराज चल रहे हैं। आखिरकार उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भी पार्टी छोड़ दी है।
विवाद
पठानमाजरा ने क्यों दिया इस्तीफा?
पठानमाजरा और सरकार के बीच टकराव की शुरुआत पिछले साल सितंबर में खुलकर सामने आई थी।
तब उन्होंने बाढ़ और अपने विधानसभा क्षेत्र में सफाई को लेकर सरकार और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।
इसके बाद उनकी सुरक्षा वापस लेने और पुलिस अधिकारियों के तबादलों से मामला और गरमा गया था।
बाद में एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला भी दर्ज हुआ था।
भाजपा
दोनों विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल
खबर है कि दोनों विधायक आज ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा होनी है। इसी में ये विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
ये घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब एक दिन पहले ही पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में दोनों ही बागी विधायकों के नाम नहीं थे।