Loading...
डेरेन लेहमैन ने इंग्लैंड के टेस्ट कोच बनने की अफवाहों को किया खारिज, जानिए क्या कहा
डेरेन लेहमैन ने इंग्लैंड के टेस्ट कोच बनने की अफवाहों को खारिज कर दिया है

डेरेन लेहमैन ने इंग्लैंड के टेस्ट कोच बनने की अफवाहों को किया खारिज, जानिए क्या कहा

Jul 19, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच डेरेन लेहमैन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कोच बनने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। ये अटकलें तब उठीं जब उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर को एजबेस्टन में रिकॉर्ड तीसरी बार टी-20 ब्लास्ट का खिताब दिलाया। लेहमैन, जिन्होंने 2018 में बॉल टैम्परिंग कांड के बाद ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था, वर्तमान में नॉर्थम्पटनशायर के मुख्य कोच हैं और इंग्लैंड में सर्दियों के दौरान ABC रेडियो के ब्रॉडकास्टर भी हैं।

प्रतिक्रिया

हेलमैन ने कोच पद को लेकर क्या दी प्रतिक्रिया?

इंग्लैंड के टेस्ट कोच बनने के सवाल पर लेहमैन ने कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि मेरी पत्नी चाहती है कि मैं फिर से साल में 300 दिन घर से दूर बिताऊं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने उनसे बात नहीं की है, इसलिए इसके बारे में चिंता करने का कोई मतलब नहीं है। मेरे लिए, अगर उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम को हटा दिया है, तो उन्होंने पहले ही फैसला कर लिया है और पर्दे के पीछे किसी को नियुक्त कर दिया है।"

खारिज

एंडी फ्लावर भी खुद को दौड़ से कर चुके हैं बाहर

ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट टीम के पद से हटाए जाने के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) नए मुख्य कोच की तलाश में है।

हालांकि, इस भूमिका के लिए शुरुआती दौर में सबसे पसंदीदा माने जा रहे एंडी फ्लावर ने खुद को इस दौड़ से बाहर कर लिया है।

हालांकि, कुछ अटकलों में उन्हें इस पद से जोड़ा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि लेहमैन ECB की संभावित उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं हैं।

ADVERTISEMENT

दावेदार

इंग्लैंड के मुख्य कोच पद के लिए अन्य संभावित उम्मीदवार

ECB के मुख्य कोच पद के लिए न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर और रिचर्ड डॉसन शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं।

यह तब हुआ जब फ्लावर ने फ्रेंचाइजी सर्किट पर कोचिंग जारी रखने के अपने फैसले की पुष्टि की।

फ्लेमिंग ने हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कोच पद से इस्तीफा दिया और कहा कि अगर उन्हें इस भूमिका के लिए संपर्क किया जाता है तो वह निश्चित रूप से इस पर विचार करेंगे।

ADVERTISEMENT