LOADING...
पश्चिम बंगाल: पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में TMC ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला
TMC ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है

पश्चिम बंगाल: पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में TMC ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला

लेखन आबिद खान
Jun 01, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) आंतरिक चुनौतियों से जूझ रही है। बीते दिन TMC प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में 80 में से 60 विधायक नहीं पहुंचे थे। आज पार्टी ने अपने 2 विधायकों- संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।

बयान

विधायकों पर बैठक से गायब रहने के आरोप

TMC ने विधायकों को लिखे पत्र में कहा, "TMC द्वारा मनोनीत उम्मीदवार चुने जाने के बावजूद आप पार्टी नेतृत्व द्वारा आयोजित बैठकों में बार-बार अनुपस्थित रहे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। यह भी देखा गया कि आप ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे और ऐसे बयान दिए, जो पार्टी हितों के लिए हानिकारक हैं। मामले पर उचित विचार करने के बाद आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।"

बैठक

दोनों विधायकों ने बैठक से बनाई थी दूरी

ममता ने कल अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई थी, इसमें निष्कासित किए गए दोनों विधायक शामिल नहीं हुए थे। 80 में से केवल 20 विधायक ही पहुंचे थे, जिसके बाद बैठक रद्द कर दी गई। साथ ही, ये मामला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति से भी जुड़ा है। पार्टी ने इस पद के लिए सोभनदेब चट्टोपाध्याय का नाम आगे किया है। दोनों विधायकों ने इससे जुड़े पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर किए जाने की शिकायत की है।

Advertisement