NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / शिवसेना (UBT) ने जारी की पहली सूची, कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर भी उतारे प्रत्याशी
    अगली खबर
    शिवसेना (UBT) ने जारी की पहली सूची, कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर भी उतारे प्रत्याशी
    शिवसेना (UBT) ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है

    शिवसेना (UBT) ने जारी की पहली सूची, कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर भी उतारे प्रत्याशी

    लेखन आबिद खान
    Mar 27, 2024
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 16 लोगों के नाम हैं। इनमें से ज्यादातर नामों का ऐलान उद्धव ठाकरे चुनाव प्रचार के दौरान ही कर चुके थे।

    पार्टी ने 5 मौजूदा सांसदों को फिर से मैदान में उतारा है। सूची में 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- अनंत गीते और अरविंद सांवत के भी नाम हैं। अनंत रायगढ़ से, जबकि सावंत दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगे।

    टिकट

    किसे-कहां से मिला टिकट?

    बुलढाणा से नरेंद्र खेडकर, मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, परभणी से संजय जाधव, यवतमाल वाशिम से संजय देशमुख, सांगली से चंद्रहार पाटिल और हिंगोली सीट से नागेश पाटिल को मैदान में उतारा है।

    इसके अलावा संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, धारशीव से ओमराजे निंबालकर, शिर्डी से भाऊसाहेब वाघचौरे, नाशिक से राजाभाऊ वाजे, सिंधुदुर्ग रत्नागिरी से विनायक राऊ और ठाणे से राजन विचारे को टिकट मिला है।

    उत्तर-पूर्वी मुंबई से संजय दिना पाटिल और उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

    कांग्रेस

    कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार

    शिवसेना ने 3 ऐसी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिन पर कांग्रेस दावा कर रही थी। इनमें दक्षिण मध्य मुंबई है, जहां से अनिल देसाई का नाम घोषित किया गया है। कांग्रेस वर्षा गायकवाड़ के लिए ये सीट चाहती थी।

    सांगली से कांग्रेस के विशाल पाटिल उम्मीदवार थे। शिवसेना ने यहां से चंद्रहार पाटिल को टिकट दिया है। उत्तर-पश्चिम मुंबई से शिवसेना ने अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतारा है, जिस पर संजय निरुपम दावा कर रहे थे।

    सवाल

    संजय निरुपम नाराज, जीशान सिद्दीकी ने भी उठाए सवाल

    शिवसेना के टिकट घोषित करने के बाद कांग्रेस के संजय निरुपम नाराज बताए जा रहे हैं। आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया है, जिसमें वे कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

    कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने कहा, 'शिवसेना UBT द्वारा सांगली और मुंबई दक्षिण मध्य के लिए उम्मीदवारों की घोषणा से पता चलता है कि वे अपने सहयोगियों के रूप में कांग्रेस पार्टी को कितना महत्व देते हैं और उसका सम्मान करते हैं।'

    मतदान

    महाराष्ट्र में 5 चरणों में होगा मतदान

    महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे। सीटों के लिहाज से ये राज्य काफी अहम है, क्योंकि यहां उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं।

    पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 23, अविभाजित शिवसेना ने 18 और अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 4 सीट जीती थी। कांग्रेस, AIMIM और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिवसेना समाचार
    उद्धव ठाकरे
    कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: MVA में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू, 44 सीटों पर सहमति- रिपोर्ट महाराष्ट्र
    शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद चाहते हैं शिवसेना छोड़ना, भाजपा से नाखुश- सामना महाराष्ट्र
    भाजपा और शिवसेना साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव, एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान महाराष्ट्र
    शिवसेना ने जारी किया नया विज्ञापन, इस बार बालासाहेब ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस को दी जगह महाराष्ट्र

    उद्धव ठाकरे

    शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह खरीदने के लिए हुआ 2,000 करोड़ का सौदा- संजय राउत महाराष्ट्र की राजनीति
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर कसा तंज, कहा- चुनाव आयोग से मोगैंबो खुश हुआ अमित शाह
    शिवसेना छिनने से नाराज उद्धव ठाकरे ने की चुनाव आयोग को भंग करने की मांग सुप्रीम कोर्ट
    शिवसेना मामले में कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, एकनाथ शिंदे आज करेंगे महत्वपूर्ण बैठक  शिवसेना समाचार

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी क्यों छोड़ सकते हैं वायनाड सीट? राहुल गांधी
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस सरकार की मुश्किलें और बढ़ीं, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच स्पीकर ने निष्कासित किए भाजपा के 15 विधायक हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस के विधायकों के बगावत करने का क्या कारण है? हिमाचल प्रदेश

    महाराष्ट्र

    शरद पवार गुट को मिला नया नाम, 'NCP शरद चंद्र पवार' नाम से जानी जाएगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    पेट्रोल-डीजल: 8 फरवरी के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अब तक 12,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन स्थापित, किस राज्य में कितने? इलेक्ट्रिक वाहन
    महाराष्ट्र: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, छोड़ा 48 साल पुराना साथ कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025