NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना तो शशि थरूर बोले- मेरे पास और भी काम
    अगली खबर
    कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना तो शशि थरूर बोले- मेरे पास और भी काम
    कांग्रेस नेताओं द्वारा आलोचना पर शशि थरूर का जवाब आया है

    कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना तो शशि थरूर बोले- मेरे पास और भी काम

    लेखन आबिद खान
    May 29, 2025
    12:55 pm

    क्या है खबर?

    भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी देने और आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विदेशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं। इनमें से एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं।

    इस दौरान केंद्र सरकार की तारीफ करने की वजह से थरूर अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। इस पर अब थरूर का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि उनके पास करने के लिए और भी बहुत से काम हैं।

    बयान

    थरूर बोले- मेरे पास इन चीजों के लिए समय नहीं 

    थरूर ने लिखा, 'मेरी कही बातों को आलोचक और ट्रोल्स अपने तरीके से देख सकते हैं। वे तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकते हैं और आलोचना के लिए स्वतंत्र हैं। मेरे पास करने के लिए और भी कई बेहतर चीजे हैं। शुभ रात्रि।'

    इसके अलावा थरूर ने ये भी कहा कि पनामा में एक लंबे और सफल दिन के बाद उन्हें कोलंबिया के लिए प्रस्थान करना है, इस वजह से उनके पास इन बातें के लिए समय नहीं है।

    कांग्रेस

    उदित राज ने कहा था- थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता

    दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता कहा था।

    उदित ने कहा था, "शशि थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के पक्ष में बोल रहे हैं। जो चीजें भाजपा नेता नहीं कह रहे हैं, वह शशि थरूर बोल रहे हैं। क्या उन्हें पता भी है कि पहले की सरकारें क्या करती थीं?"

    केरल के कई कांग्रेस नेताओं ने भी थरूर की आलोचना की थी।

    थरूर का बयान

    थरूर ने कहा था- देश बदला, अब आतंकियों को कीमत चुकानी होगी

    27 मई को थरूर ने पनामा सिटी में कहा था, "पिछले कुछ सालों में देश में बदलाव आया है। अब आतंकवादियों को एहसास हो गया है कि उन्हें कीमत चुकानी होगी। उरी हमले में भारत ने पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए नियंत्रण रेखा (LoC) का उल्लंघन किया था। कारगिल युद्ध के दौरान भी हमने LoC पार नहीं की थी। इस बार हमने न सिर्फ LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की, बल्कि उससे भी आगे निकल गए।"

    नाम

    कांग्रेस ने प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं सौंपा था थरूर का नाम

    सरकार ने एक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई थरूर को सौंपी है, लेकिन कांग्रेस ने थरूर का नाम प्रस्तावित नहीं किया था।

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा था, '16 मई को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी से बात की थी। उन्होंने विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए 4 सांसदों के नाम मांगे थे। कांग्रेस ने आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, डॉक्टर सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार​​ के नाम दिए थे।'

    प्रतिनिधिमंडल

    कहां-कहां जाएगा थरूर का प्रतिनिधिमंडल?

    थरूर की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP रामविलास) सांसद शांभवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सरफराज अहमद, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सांसद हरीश बालयोगी, भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी, तेजस्वी सूर्या और भुवनेश्वर कलिता, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा और पूर्व राजनयिक तरनजीत संधू शामिल हैं।

    थरूर और उनकी टीम अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया होकर आएगी। ये प्रतिनिधिमंडल 24 मई को भारत से रवाना हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    ऑपरेशन सिंदूर
    शशि थरूर

    ताज़ा खबरें

    कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना तो शशि थरूर बोले- मेरे पास और भी काम कांग्रेस समाचार
    तमिल अभिनेता राजेश का 75 साल की उम्र में निधन, सुपरस्टार रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पुणे पोर्शे मामले में आरोपी डॉक्टर किडनी प्रत्यारोपण गिरोह में भी शामिल, गिरफ्तार  पुणे
    'रामायण' में दिग्गज स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस की एंट्री, सेट से सामने आईं तस्वीरें नितेश तिवारी

    कांग्रेस समाचार

    असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद वक्फ विधेयक के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट वक्फ बोर्ड
    जमीयत उलमा-ए-हिंद ने भी वक्फ कानून को दी खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सुप्रीम कोर्ट
    राहुल गांधी 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में शामिल होने बेगुसराय पहुंचे, कन्हैया के साथ चले राहुल गांधी
    पिछले साल 5 राज्यों ने राजनीतिक पार्टियों को दिया सबसे अधिक चंदा, जानिए सबसे आगे कौन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    भाजपा समाचार

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अंदर और बाहर AAP विधायक मलिक को भाजपा विधायकों ने पीटा, जानिए कारण जम्मू-कश्मीर
    नैनार नागेंद्रन का तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बनना तय, बाकी उम्मीदवारों से कैसे निकले आगे? तमिलनाडु
    तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK का गठबंधन, 2029 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे तमिलनाडु
    तमिलनाडु में भाजपा-AIADMK ने फिर क्यों किया गठबंधन, इस बार कितने अलग होंगे हालात? तमिलनाडु

    ऑपरेशन सिंदूर

    कुणाल खेमू ने दिल खोलकर किया सेना को सलाम, लोग बोले- बड़ी जल्दी जाग गए सर कुणाल खेमू
    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, बोले- सेना प्रधानमंत्री मोदी के आगे नतमस्तक मध्य प्रदेश
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकारा- भारत ने किया था नूर खान एयरबेस पर हमला शहबाज शरीफ
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई शशि थरूर

    शशि थरूर

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से मांगी माफी दिल्ली
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिग्विजय सिंह
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे दिग्विजय सिंह
    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, खड़गे और थरूर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025