LOADING...
राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस का क्रॉस वोटिंग पर सख्त कदम, ओडिशा के 3 विधायक किए निलंबित
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर ओडिशा के 3 विधायक निलंबित कर दिए हैं

राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस का क्रॉस वोटिंग पर सख्त कदम, ओडिशा के 3 विधायक किए निलंबित

Mar 17, 2026
03:03 pm

क्या है खबर?

ओडिशा में कांग्रेस ने मंगलवार को अपने 3 विधायकों को भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान करने और उन्हें राज्यसभा चुनाव जीतने में मदद करने के आरोप में निलंबित कर दिया। इन विधायकों में सनखेमुंडी से रमेश चंद्र जेना, मोहना से दशरथी गोमांगो और बाराबती-कटक से सोफिया फिरदौस शामिल हैं। पार्टी का आरोप है कि इन विधायकों ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के निर्णय के खिलाफ राय के पक्ष में मतदान किया था।

बयान

कांग्रेस ने क्या जारी किया बयान?

ओडिशा कांग्रेस ने एक्स पर निलंबन की घोषणा करते हुए लिखा, 'जो लोग कांग्रेस के साथ विश्वासघात करते हैं, वे राष्ट्र के साथ विश्वासघात करते हैं।" कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदमा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी व्हिप के बावजूद इन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसे संविधान की 10वीं अनुसूची में उल्लिखित प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। इनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

अनुशासन

इस तरह का आचरण पार्टी अनुशासन को करता है कमजोर- कदमा

कदमा ने पत्र में आगे लिखा कि इस तरह का आचरण न केवल पार्टी अनुशासन को कमजोर करता है, बल्कि मतदाताओं द्वारा दिए गए जनादेश का उल्लंघन भी माना जाता है। ऐसे में अध्यक्ष से इस मामले का संज्ञान लेने और तत्काल आवश्यक जांच और अयोग्यता कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया गया है। बता दें कि चुनाव में हुई क्रॉस-वोटिंग की घटना ने पार्टी के भीतर पनप रहे आंतरिक मतभेदों को उजागर कर दिया है।

Advertisement