NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा ने 3 राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने के लिए टीमें गठित कीं, राजनाथ और खट्टर शामिल
    अगली खबर
    भाजपा ने 3 राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने के लिए टीमें गठित कीं, राजनाथ और खट्टर शामिल
    भाजपा ने 3 राज्यों में नए मुख्यमंत्रियों के चुनाव के लिए बनाए पर्यवक्षेक

    भाजपा ने 3 राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने के लिए टीमें गठित कीं, राजनाथ और खट्टर शामिल

    लेखन नवीन
    Dec 08, 2023
    01:10 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से जीत हासिल की है, लेकिन नतीजों के इतने दिन बाद भी नए मुख्यमंत्रियों के नाम लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

    इसी बीच शुक्रवार को भाजपा ने तीनों राज्यों में नए मुख्यमंत्रियों के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की टीमें गठित कीं, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई नेता शामिल हैं।

    पर्यवेक्षक टीम

    भाजपा के पर्यवेक्षकों की कौन-कौन टीम में शामिल

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 3 राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जानकारी दी।

    इसके अनुसार, राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सासंद सरोज पांडे को पर्यवक्षेक बनाया गया है।

    मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा की सौंपी गई है।

    इसी तरह छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को नियुक्त किया गया है।

    दावेदार

    पर्यवेक्षक क्या करेंगे और पार्टी के सामने क्या है चुनौती?

    भाजपा द्वारा तीनों राज्यों के लिए नियुक्त किए पर्यवक्षक नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी करेंगे और मुख्यमंत्री के लिए उनकी पसंद जानना चाहेंगे।

    इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे, जिसके बाद नए मुख्यमंत्रियों की घोषणा होगी।

    बता दें, इन तीनों राज्यों में पार्टी ने बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ा था। उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती अब इन राज्यों में मुख्यमंत्री के चुनाव की है क्योंकि यहां एक पद के कई दावेदार हैं।

    राजस्थान

    राजस्थान में कौन-कौन मुख्यमंत्री पद के दावेदार?

    राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है।

    इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, दीया कुमारी और महंत बालकनाथ का नाम शामिल है।

    इस चुनाव में भाजपा ने 199 सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के हिस्से मात्र 69 सीटें आई हैं। यहां चुनाव परिणाम के बाद से मुख्यमंत्री पद लिए मंथन जारी है।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में कौन-कौन मुख्यमंत्री पद के दावेदार?

    मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के कई प्रबल दावेदार हैं। इनमें निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय का नाम चर्चाओं में हैं।

    मध्य प्रदेश चुनाव में इस बार भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत से प्रचंड जीत हासिल की है। उसने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीती हैं, वहीं कांग्रेस महज 66 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कौन-कौन मुख्यमंत्री पद के दावेदार?

    छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की रेस में कई नेता शामिल हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ओपी चौधरी नाम चर्चाओं में हैं।

    इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस के हिस्से महज 35 सीटें आई हैं, वहीं एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    राजनाथ सिंह
    मनोहर लाल खट्टर

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    भाजपा समाचार

    ममता सरकार को झटका, कोलकाता में रैली कर सकेगी भाजपा; हाई कोर्ट ने अनुमति बरकरार रखी कलकत्ता हाई कोर्ट
    राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 3 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान राजस्थान
    राजस्थान विधानसभा चुनाव: आज डाले जा रहे वोट, इन अहम सीटों पर सबकी नजर  राजस्थान
    भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग राहुल गांधी

    राजनाथ सिंह

    राजकीय सम्मान के साथ हुआ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा PoK में किए अत्याचारों का नतीजा- राजनाथ सिंह आतंकवादी हमला
    अरुणाचल झड़प: राजनाथ सिंह का संसद में बयान, बोले- चीन ने की यथास्थिति बदलने की कोशिश अरुणाचल प्रदेश
    अरुणाचल प्रदेश में हुए संघर्ष पर चीन बोला, सीमा पर स्थिति को बताया स्थिर अरुणाचल प्रदेश

    मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा: 5वीं और 8वीं कक्षाओं में नहीं होंगीं बोर्ड परीक्षाएं, राज्य सरकार ने टाला फैसला हरियाणा
    चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चला आ रहा विवाद क्या है? हरियाणा
    हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव हरियाणा
    हरियाणा: कम आय वाले परिवारों की लड़कियों को स्नातकोत्तर तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा- मुख्यमंत्री हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025