NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बोले- मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं, लोकतंत्र खतरे में
    राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बोले- मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं, लोकतंत्र खतरे में
    राजनीति

    राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बोले- मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं, लोकतंत्र खतरे में

    लेखन आबिद खान
    March 03, 2023 | 12:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बोले- मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं, लोकतंत्र खतरे में
    राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संबोधित किया

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भाषण देते हुए मोदी सरकार और देश में लोकतंत्र की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत को बर्बाद कर रही है। उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके फोन में जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस था और उन्हें अधिकारियों ने फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी। बता दें कि राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं।

    मोदी भारत को बर्बाद कर रहे- राहुल गांधी

    भाषण के दौरान राहुल से पूछा गया कि क्या वे भारत के हित में नरेंद्र मोदी की नीतियों के बारे में बता सकते हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "शायद महिलाओं को गैस सिलेंडर देना और लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाना अच्छा कदम है। ऐसे कदम को गलत नहीं कहा जा सकता, लेकिन मेरे विचार में मोदी भारत की बनावट को बर्बाद कर रहे हैं। वो भारत पर ऐसा विचार थोप रहे हैं, जिसे भारत स्वीकार नहीं कर सकता।"

    राहुल गांधी का दावा- पेगासस से मेरी जासूसी की गई

    राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके फोन में पेगासस था। उन्होंने कहा कि भारत के कई विपक्षी नेताओं के फोन में ये सॉफ्टवेयर था और इस बारे में अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि वे फोन पर संभल कर बात करें क्योंकि फोन की रिकॉर्डिंग की जा रही है। कांग्रेस नेता ने सरकार पर मीडिया और न्यायपालिका को नियंत्रित करने, निगरानी करने, डराने-धमकाने और अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर हमले करने का आरोप भी लगाया।

    भारत में लोकतंत्र खतरे में- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा, "भारत में लोकतंत्र खतरे में है। हम लोग लगातार दबाव महसूस कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए रहे हैं। मेरे ऊपर कई ऐसे केस दर्ज किए गए, जिनका कोई मतलब ही नहीं था।" कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हम लोकतंत्र पर हमले का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाने का भी आरोप लगाया।

    'हम ऐसी दुनिया नहीं देख सकते जो...' 

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में लोकतांत्रिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए नई सोच को जरूरी बताया और ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए। राहुल ने कहा, "हम ऐसी दुनिया नहीं चाहते, जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। इसके लिए हमें नई सोच की जरूरत है। ऐसी सोच जिसमें हम बिना किसी दबाव के लोकतांत्रिक माहौल तैयार करें और इस बारे में खुलकर चर्चा करें।"

    क्या है पेगासस से जुड़ा जासूसी का मामला?

    पेगासस इजरायली कंपनी द्वारा बनाया गया जासूसी सॉफ्टवेयर है। पिछले साल एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करीब 1400 लोगों की जासूसी करने में किया गया है। इनमें राहुल गांधी समेत कई नेता, उद्योगपति, अभिनेता, पत्रकार और सुरक्षा एंजेसियों के अधिकारी समेत कई बड़े नाम शामिल थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद विपक्षी नेताओं ने खूब हंगामा किया था। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था।

     राहुल ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई

    राहुल गांधी कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल के विजिटिंग फेलो हैं। वे इससे पहले 2022 में भी कैम्ब्रिज में भाषण देने जा चुके हैं। उन्होंने 1995 में यहां से MPhil की डिग्री ली थी। वे विश्वविद्यालय के MBA छात्रों को भी संबोधित करेंगे। अपने एक हफ्ते लंबे दौरे पर वे ब्रिटेन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और परनाना जवाहरलाल नेहरू भी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़े थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राहुल गांधी
    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
    नरेंद्र मोदी
    पेगासस जासूसी कांड

    राहुल गांधी

    भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस एक और यात्रा के लिए तैयार, जानिए कैसा होगा प्रारूप कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है मेरी राजनीतिक यात्रा- सोनिया गांधी  सोनिया गांधी
    कांग्रेस अधिवेशन: आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर होगा मंथन कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस की शीर्ष समिति के लिए नहीं होगा चुनाव, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे सदस्यों को नामित कांग्रेस समाचार

    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

    कैब्रिज के छात्र ने 2,500 साल पुरानी संस्कृत व्याकरण की समस्या को हल किया दुनिया
    कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'महिला' व 'पुरुष' की परिभाषा में किया बदलाव शब्दकोश
    बांस के बने बैट विलो बैट से कैसे अलग हैं? क्रिकेट समाचार
    किरेन रिजिजू बोले- भारतीय लोकतंत्र को खतरे में बताना सोची-समझी साजिश किरेन रिजिजू

    नरेंद्र मोदी

    G-20 बैठक में प्रधानमंत्री मोदी बोले- असफल हो गई है वैश्विक शासन की व्यवस्था G-20 शिखर सम्मेलन
    'कानून मानना ही होगा', BBC मुद्दे पर ब्रिटिश विदेश मंत्री को एस जयशंकर का जवाब विदेश मंत्रालय
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए हल होने वाली 10 समस्यायें खोजें- प्रधानमंत्री मोदी  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती चेन्नई

    पेगासस जासूसी कांड

    पेगासस से जुड़े आरोप पर बोले अमित शाह- इससे जुड़े तथ्य हैं तो सामने रखें लोकसभा
    पेगासस के इस्तेमाल का निर्णायक सबूत नहीं मिला, सरकार ने नहीं किया सहयोग- सुप्रीम कोर्ट समिति केंद्र सरकार
    जासूसी सॉफ्टवेयर खरीदने की तैयारी में भारत सरकार, पेगासस के कम चर्चित विकल्पों पर नजर- रिपोर्ट भारत सरकार
    राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया उनका फोन टैप करने का आरोप, बोले- हैलो, मिस्टर मोदी राहुल गांधी
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023