Loading...
राहुल गांधी बोले- परिसीमन वोट चोरी का नया तरीका, ये लोकतंत्र को खत्म कर देगा
परिसीमन को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है

राहुल गांधी बोले- परिसीमन वोट चोरी का नया तरीका, ये लोकतंत्र को खत्म कर देगा

लेखन आबिद खान
Nov 28, 2026
06:08 pm

क्या है खबर?

परिसीमन विधेयक को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत भारतीय और लगभग 100 प्रतिशत जेन जी ये मानते हैं कि वोट चोरी हुई है। उन्होंने कहा, "हमने एक जगह बंद की, ये नई जगह खोलने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने खुद माना कि 14 करोड़ अवैध मतदाता थे। वो समझ गए थे कि हमने उन्हें घेर लिया है।"

बयान

राहुल बोले- ये वोट चोरी का नया आइडिया

राहुल ने कहा, "ये तीनों अब नया आइडिया लेकर आए हैं। मैं आपको 850 लोकसभा सीटों का आंकड़ा समझाता हूं। इसके लिए वे महिला आरक्षण का बहाना ले रहे हैं, जो विधेयक पहले से पारित हो चुका है। इसका जवाब असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन में छिपा है। वे सीटों की सीमा में बदलाव अपने फायदे के लिए करेंगे। वे एक खाली कैनवास की तरह सीमांकन करेंगे। जहां मन करेगा, वहां सीमा बना देंगे।"

असम

राहुल बोले- परिसीमन आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार खुद होंगे

राहुल ने असम परिसीमन का उदाहरण देते हुए कहा, "भाजपा ने अपने फायदे के हिसाब से परिसीमन किया। सीट का एक हिस्सा कहां हैं, दूसरा कहां है। और ये काम परिसीमन आयोग करेगा, उसके अध्यक्ष खुद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगे। तीसरा सदस्य भी वे खुद चुनेंगे। वे पहले से ही घोषित अपराधी हैं और अब देश के लोकतंत्र की हत्या का काम अंजाम देंगे। ये देश के लोकतंत्र को बदलने का भाजपा का नया तरीका है।"

ADVERTISEMENT

मांगें

राहुल ने क्या मांगें रखीं?

परिसीमन वर्तमान सीटों की संख्या के आधार पर हो।

वर्तमान सीटों पर ही महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाए। OBC के लिए अलग से कोटे के भीतर कोटा हो।

2027 की जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन किया जाए।

परिसीमन आयोग में ज्ञानेश कुमार के बजाय द्विदलीय व्यवस्था से सदस्यों की नियुक्ति हो।

राज्यों की हिस्सेदारी में कोई बदलाव न किया जाए।

राहुल ने कहा कि राज्यों की हिस्सेदारी कोई मुद्दा नहीं है, बल्कि सीटों का सीमांकन है।

ADVERTISEMENT

ज्ञानेश कुमार

राहुल ने CEC ज्ञानेश कुमार को फिर घेरा

राहुल ने फिर से ज्ञानेश कुमार को घेरा है।

उन्होंने कहा, "हम ज्ञानेश की पूरी कुंडली खोलेंगे। वो क्या है, कौन है, क्या किया है। हम उसे जेल भेजकर ही रहेंगे। वो पहले से ही एक घोषित अपराधी है। पहले ज्ञानेश ने आपका वोट छीना अब वो भारत का राजनीतिक नक्शा नष्ट करेगा। परिसीमन आयोग में ज्ञानेश के फैसले को कोई कोर्ट में चुनौती नहीं दे सकता।"

ADVERTISEMENT