NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार, 2 साल की सजा हुई
    राजनीति

    राहुल गांधी मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार, 2 साल की सजा हुई

    राहुल गांधी मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार, 2 साल की सजा हुई
    लेखन आबिद खान
    Mar 23, 2023, 12:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल गांधी मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार, 2 साल की सजा हुई
    राहुल गांधी ने 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी

    मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार दिए गए हैं। सूरत कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है और 15,000 रूपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, उन्हें जमानत भी मिल गई है। 2019 में उन्होंने कर्नाटक की एक रैली में 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...' कहा था। इस पर उनके खिलाफ पिछले 4 साल से मानहानि का मामला चल रहा था।

    सुनवाई के दौरान क्या-क्या हुआ?

    सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने जज से अपील करते हुए कहा कि राहुल के बयान से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, इसलिए उन्हें कम से कम सजा दी जाए। दूसरी तरफ शिकायतकर्ता पुर्णेश मोदी ने राहुल को ज्यादा से ज्यादा सजा की मांग की। राहुल गांधी ने कोर्ट में कहा, "मैं तो हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलता हूं। किसी के खिलाफ जानबूझकर नहीं बोला। इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ।"

    क्या है पूरा मामला? 

    2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी होता है। उन्होंने कहा था, "सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो, चाहे नरेंद्र मोदी।" इस बयान के खिलाफ सूरत में मानहानि का केस दर्ज हुआ था, जिसकी सुनवाई में राहुल तीन बार पेश भी हुए थे।

    राहुल गांधी के खिलाफ किसने किया था केस?

    मानहानि का ये मामला सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी ने दर्ज किया था। पूर्णेश का कहना था कि राहुल ने मोदी सरनेम के जरिये मोदी समाज को चोर कहा था और इससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची। हालांकि, राहुल के वकील ने दलील दी थी कि पूर्णेश मोदी को इस मामले में पीड़ित पक्ष के रूप में शिकायतकर्ता नहीं होना चाहिए था क्योंकि राहुल गांधी के भाषणों में प्रधानमंत्री को निशाना बनाया गया था।

    इस मामले में सुशील मोदी ने भी किया था केस

    राहुल के इस बयान के लिए पटना की एक कोर्ट में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी केस दर्ज कराया था। सुशील कुमार ने राहुल पर मोदी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया था।

    दोषी करार दिए जाने के बाद राहुल ने ट्वीट किया महात्मा गांधी का कथन

    मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

    - महात्मा गांधी

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 23, 2023

    राहुल को दोषी करार देने पर क्या बोले कांग्रेस नेता?

    राहुल को दोषी करार दिए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "आज न्यायपालिका पर दबाव है। राहुल जी की जो टिप्पणी है, ऐसी टिप्पणियां अटल जी, आडवाणी जी ने पता नहीं कितनी की होंगी, लेकिन पहले इस तरह से मामला दर्ज नहीं होता था।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "भाजपा वाले पहले जज को बदलते गए। हमें अंदाजा लग रहा था, लेकिन हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग हैं। कानून के तहत ही हम लड़ेंगे।"

    भाजपा ने साधा राहुल पर निशाना

    राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने के बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी जो भी बोलते हैं, उससे सिर्फ नुकसान ही होता है। उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है, ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आज भी मुझे बताया कि राहुल गांधी के रवैये से सब खराब हो गया। उनकी पार्टी भी डूब रही है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    राहुल गांधी
    नरेंद्र मोदी
    मानहानि का मामला

    राहुल गांधी

    लोकसभा और राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, लोकसभा स्पीकर ने पार्टी नेताओं को कक्ष में बुलाया लोकसभा
    राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस ने किया ममता बनर्जी पर पलटवार कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी ने रेप पीड़िताओं पर दिए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस को दिया प्रारंभिक जवाब कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, रेप पीड़िताओं पर दिए गए बयान पर मांगी जानकारी दिल्ली पुलिस

    नरेंद्र मोदी

    विश्व बैंक प्रमुख के लिए अमेरिकी उम्मीदवार अजय बंगा भारत में, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात अमेरिका
    UN ने की 'डिजिटल इंडिया' की तारीफ, कहा- अन्य देशों के लिए भारत रोल मॉडल संयुक्त राष्ट्र
    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की CBuD ऐप, जानिए क्या काम आएगी दूरसंचार विभाग
    कोरोना वायरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे, प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक कोरोना वायरस

    मानहानि का मामला

    एंबर हर्ड ने मानहानि मामले में लिया जॉनी डेप से समझौता करने का फैसला जॉनी डेप
    शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया मानहानि का आरोप शर्लिन चोपड़ा
    स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर कोई बार लाइसेंस नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    मुकदमे के 10 मिलियन डॉलर छोड़ सकते हैं जॉनी डेप हॉलीवुड समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023