राघव चड्ढा ने राज्यसभा में बोले जाने से रोकने पर जवाब दिया, कहा- हारा नहीं हूं
क्या है खबर?
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने उपनेता के पद से हटाए जाने और संसद में बोलने से रोक लगाए जाने का शुक्रवार को जवाब दिया है। उन्होंने संसद परिसर से एक वीडियो साझा कर लिखा कि खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, आम आदमी को मेरा संदेश। उन्होंने सवाल पूछा, "क्या जनता के सवाल उठाकर मैंने कोई गलती की है, मेरे बोलने से आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हो रहा है।"
जवाब
मेरा साथ न छोड़िए- चड्ढा
चड्ढा ने वीडियो में कहा, "मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के वो मुद्दे उठाता हूं, जो आमतौर पर नहीं उठाए जाते, लेकिन क्या ये मुद्दे उठाना गलत है। आम आदमी पार्टी ने संसद को सूचित किया है कि राघव चड्ढा को संसद में न बोलने दिया जाए। मेरे मुद्दे उठाने से आम आदमी का फायदा हुआ, लेकिन पार्टी को क्या नुकसान हो रहा है।" उन्होंने जनता से आग्रह किया कि उनका साथ न छोड़े।
जवाब
मैं वो दरिया हूं जो सैलाब बनता है- चड्ढा
चड्ढा ने कहा कि वह जनता से बने हैं और जनता के लिए हैं। उन्होंने अपनी आम आदमी पार्टी को लेकर एक शेर सुनाया और कहा, "मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।" बता दें कि AAP ने गुरुवार को राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को उपनेता बनाया है। साथ ही, पार्टी ने चड्ढा को समय आवंटित न करने को कहा है।
ट्विटर पोस्ट
राघव चड्ढा का बयान
Silenced, not defeated
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
'आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3