NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राजनीतिक घमासान, किसने क्या कहा?
    अगली खबर
    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राजनीतिक घमासान, किसने क्या कहा?
    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है

    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राजनीतिक घमासान, किसने क्या कहा?

    लेखन आबिद खान
    Dec 13, 2024
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार और फिल्म 'पुष्पा 2' के अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    उन्हें 4 दिसंबर को 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और एक बच्चा घायल हुआ था।

    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राजनीति भी तेज हो गई है।

    आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

    बयान

    केटी रामा राव बोले- उनके साथ आम अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा

    भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता केटी रामा राव ने अर्जुन की गिरफ्तारी को लेकर तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस की आलोचना की।

    उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी शासकों की असुरक्षा की पराकाष्ठा है! मैं पीड़ितों के साथ सहानुभूति रखता हूं, लेकिन असल में विफलता किसकी है? अर्जुन के साथ आम अपराधी जैसा व्यव्हार करना सही नहीं है, खासकर उस चीज के लिए जिसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं है।'

    आरोप

    YSRCP नेता बोलीं- गिरफ्तारी में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का हाथ

    युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (YSRCP) नेता लक्ष्मी पार्वती ने कहा, "अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी दुखद है और हर चीज में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का हाथ है। अर्जुन यह देखने गए थे कि फिल्म कैसी है। हालांकि, यह सरकार की गलती है कि जब अल्लू अर्जुन वहां गए तो उन्होंने कोई व्यवस्था क्यों नहीं की। अल्लू अर्जुन ने कुछ भी गलत नहीं किया है। राजमुंदरी पुष्करम और कंदुकुर की घटनाओं के लिए चंद्रबाबू को कितनी बार गिरफ्तार किया जाना चाहिए?"

    जानकारी

    मुख्यमंत्री रेड्डी बोले- कानून अपना काम करेगा

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा, "मैं मामले की जांच में हस्तक्षेप नहीं करूंगा। भगदड़ में हुई मौत के कारण पुलिस ने कार्रवाई की है।"

    अल्लू का आरोप

    अल्लू अर्जुन बोले- सीधे बेडरूम में घुस गई पुलिस

    अर्जुन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारी जुबली हिल्स में उनके घर पहुंचे।

    सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी, भाई अल्लू सिरीश और पिता अल्लू अरविंद सहित अपने परिवार के सदस्यों से बात करते और कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    अर्जुन ने गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा, "पुलिस ने नाश्ता भी खत्म नहीं करने दिया और सीधे बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया। कपड़े भी नहीं बदलने दिए।"

    मामला

    क्यों गिरफ्तार किए गए अल्लू अर्जुन?

    4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा घायल हो गया था।

    इस दौरान अर्जुन भी वहां मौजूद थे।

    पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

    हादसे पर अर्जुन ने माफी मांगी थी और महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तेलंगाना
    हैदराबाद पुलिस
    अल्लू अर्जुन
    रेवंत रेड्डी

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    तेलंगाना

    तेलंगाना: सिकंदराबाद में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर झपटे आवारा कुत्ते, बच्चे को मारा हैदराबाद
    तेलंगाना: हैदराबाद में विरोध जताने के लिए सड़कों के गड्ढों पर रोपी गई धान की फसल हैदराबाद
    विकलांग कोटा पर बयान को लेकर घिरीं वरिष्ठ IAS स्मिता सभरवाल कौन हैं? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    तेलंगाना: वित्त मंत्री का दावा- महिलाओं की फ्री बस सेवा से अर्थव्यवस्था बढ़ाने में मदद मिली तेलंगाना सरकार

    हैदराबाद पुलिस

    छोटे भाई की मौत के बाद मसीहा बना बड़ा भाई, 107 लोगों की बचाई है जान हैदराबाद
    2008 जयपुर बम धमाकों के मामले में चार दोषी करार, 71 लोगों की हुई थी मौत दिल्ली पुलिस
    हैदराबाद: घर बैठे कोरोना वायरस टेस्ट के नाम पर हजारों रुपए की ठगी, आरोपी युवक गिरफ्तार तेलंगाना
    हैदराबाद: कार शोरूम में चूहे के कारण लगी थी आग, एक करोड़ रुपये का हुआ नुकसान भारत की खबरें

    अल्लू अर्जुन

    'पुष्पा: द रूल' का नया पोस्टर जारी, आमने-सामने नजर आए अल्लू अर्जुन और फहद फासिल  रश्मिका मंदाना
    विक्की कौशल की 'छावा' की रिलीज टली, अब 'पुष्पा 2: द रूल' से नहीं होगा सामना रश्मिका मंदाना
    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर बेसब्र दर्शक, IMDb पर पहले स्थान पर विराजमान पुष्पा फिल्म
    'पुष्पा: द रूल' से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर  पुष्पा 2

    रेवंत रेड्डी

    तेलंगाना: रेवंत रेड्डी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, भट्टी उपमुख्यमंत्री, जानें कैसा रहेगा मंत्रिमंडल तेलंगाना
    प्रधानमंत्री मोदी ने रेवंत रेड्डी को दी तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने की बधाई, जानें क्या कहा नरेंद्र मोदी
    तेलंगाना: शपथ लेते ही रेवंत रेड्डी ने पूरा किया अपना वादा, मुख्यमंत्री आवास से बैरिकेडिंग हटाई तेलंगाना
    तेलंगाना: सोनिया गांधी की अहमियत और रेवंत रेड्डी के उनके साथ शपथ लेने पहुंचने के मायने तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025