NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली पर सबकी नजरें
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली पर सबकी नजरें
    छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान हो रहा है

    लोकसभा चुनाव: छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली पर सबकी नजरें

    लेखन आबिद खान
    May 25, 2024
    08:24 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में हरियाणा की सभी 10 और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान हो रहा है।

    जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी आज ही मतदान हो रहा है। यहां तीसरे चरण में चुनाव होना था, लेकिन खराब मौसम खराब के चलते इसे छठे चरण के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।

    सीट

    किन राज्यों की कितनी सीटों पर हो रहा मतदान?

    आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8, दिल्ली की सभी 7, ओडिशा की 6 और झारखंड की 4 सीटें शामिल है।

    इन सीटों पर कुल 889 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 162, बिहार की 8 सीटों पर 86, झारखंड की 4 सीटों पर 93 और हरियाणा की 10 सीटों पर 223 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    बड़े चेहरे

    किन बड़े चेहरों की किस्मत का होगा फैसला?

    छठे चरण के बड़े चेहरों में करनाल से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, अनंतनाग-राजौरी से जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, संबलपुर से केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गुरुग्राम से अभिनेता राज बब्बर, सुल्तानपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, पश्चिम बंगाल के तमलुक से अभिजीत गंगोपाध्याय, पुरी से संबित पात्रा और नई दिल्ली से बासुरी स्वराज का नाम शामिल है।

    नतीजे

    पिछले चुनावों में क्या रहे थे नतीजे? 

    2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 58 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।

    इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजू जनता दल (BJD) को 4-4, जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 3, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) और नेशनल कॉन्फ्रेंस को एक-एक सीट मिली थी।

    कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

    भाजपा

    भाजपा के लिए प्रदर्शन दोहराने की चुनौती

    पिछली बार भाजपा ने दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

    इसी तरह हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) अब अलग हो गई है। राज्य की कमान भी खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी के हाथ में आ गई है।

    मतदान

    5 चरणों में 428 सीटों पर मतदान पूरा

    अब तक 5 चरणों में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 428 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 7वें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। इसके बाद सभी सीटों के नतीजे एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

    कुछ राज्यों में मामूली हिंसा, नेताओं के विवादित भाषण और मतदान के आंकड़ों में देरी को लेकर विवाद के बीच मोटे तौर पर चुनाव अभी तक शांतिपूर्ण ही रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    लोकसभा चुनाव
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस समाचार
    दिल्ली: साथियों ने नाबालिग छात्र को पीटा, गुप्तांग में डाला डंडा; आंतें फटी दिल्ली में अपराध
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 मई के लिए जारी हुए तेल के ताजा भाव, यहां देखें पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के पार, 2 दिन बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग

    लोकसभा चुनाव

    कंगना ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- मोदी की वजह से नहीं हुआ तीसरा विश्व युद्ध कंगना रनौत
    लोकसभा चुनाव: 93 सीटों पर मतदान शुरू, अमित शाह समेत 4 पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में अमित शाह
    लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान  नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में भाजपा और SP के कार्यकर्ता भिड़े, पथराव हुआ उत्तर प्रदेश

    भाजपा समाचार

    तेलंगाना: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता को गले लगाने पर महिला पुलिसकर्मी निलंबित तेलंगाना
    #NewsBytesExplainer: भाजपा ने कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा को पार्टी से क्यों निकाला? कर्नाटक
    क्या कांग्रेस ने लोगों की संपत्ति को गरीबों और मुस्लिमों में बांटने का वादा किया है? कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों में मतदान, इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लोकसभा चुनाव

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: क्या होता है विरासत कर, जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा विवाद? #NewsBytesExplainer
    लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 390 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में, जानिए कौन सबसे गरीब और अमीर लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी राज्यों का क्या है हाल? लोकसभा चुनाव
    राहुल और प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे खड़गे- रिपोर्ट राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025