Loading...
मध्य प्रदेश के राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित, जानिए कारण
मध्य प्रदेश के राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित

मध्य प्रदेश के राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित, जानिए कारण

लेखन गजेंद्र
Nov 05, 2026
07:23 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके खिलाफ उतरे 2 अन्य उम्मीदवारो के नामांकन पत्र खारिज होने के बाद दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी तक इंतजार किया गया। इसके बाद उनके जीत की घोषणा की गई। उनका प्रमाणपत्र लेने के लिए पुरी द्वारा अधिकृत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल पहुंचे थे। उनको रिटर्निंग आफिसर उमेश शर्मा ने प्रमाणपत्र सौंपा।

चुनाव

इन 2 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ था खारिज

राज्यसभा उपचुनाव में पुरी के अलावा 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें एक राजकुमार लोहानी और दूसरे कांते सायन्ना शामिल थे।

लोहानी को कांग्रेस का समर्थन था, लेकिन उनके नामांकन पत्र में भारी त्रुटियां थीं और वे शपथपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे उनका नामांकन खारिज हो गया।

सायन्ना का नामांकन भी प्रस्ताव नहीं मिलने के आधार पर निरस्त किया गया, जिससे पुरी का रास्ता साफ हो गया।

चुनाव

अभी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं पुरी

पुरी अभी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें भाजपा ने 8 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पुरी का नाम नहीं था।

इस बीच, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगुन ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया।

पुरी अप्रैल 2030 तक सांसद रहेंगे।

ADVERTISEMENT