NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे मुख्यमंत्री का नाम, विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित
    अगली खबर
    कर्नाटक चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे मुख्यमंत्री का नाम, विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित
    कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर संशय बरकरार

    कर्नाटक चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे मुख्यमंत्री का नाम, विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित

    लेखन सकुल गर्ग
    May 14, 2023
    09:11 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई।

    इस बैठक में विधायक दल के नेता और कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हुई।

    इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री पद के दावेदार का चयन करने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

    गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में पूर्व बहुमत हासिल करते हुए 135 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    जानकारी

    कांग्रेस ने नियुक्त किए थे तीन पर्यवेक्षक

    कांग्रेस ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के महासचिव जितेंद्र सिंह और पूर्व महासचिव दीपक बाबरिया को कर्नाटक में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन तीनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।

    समर्थन 

    शिवकुमार के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर की नारेबाजी

    बेंगलुरू में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आवास के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक जमा हो गए।

    उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए शिवकुमार का समर्थन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

    बता दें कि इससे पहले शिवकुमार के आवास के बाहर कई पोस्टर भी लगाए गए थे, जिनमें उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए अगला मुख्यमंत्री बताया गया था। दरअसल, कल यानी 15 मई को शिवकुमार का जन्मदिन है।

    शपथग्रहण

    कर्नाटक में गुरुवार को हो सकता है शपथ ग्रहण

    NDTV के मुताबिक, कर्नाटक में अगले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण गुरुवार को हो सकता है।

    कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल की अंतिम रूपरेखा अगले 1-2 दिन में आकार ले लेगी।

    बतौर रिपोर्ट्स, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

    इसी तरह कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए समान विचारधारा वाली अन्य विपक्षी पार्टियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

    दावेदारी

    डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया हैं पद के दावेदार

    कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दोनों दावेदार हैं, जिसे लेकर अब हलचल बढ़ गई है।

    सियासी उठापटक के बीच शिवकुमार ने कहा था कि उनके सिद्धारमैया से कोई मतभेद नहीं हैं।

    उन्होंने आगे कहा था, "मैंने कई बार पार्टी के लिए कुर्बानी दी है और सिद्धारमैया जी के साथ खड़ा हुआ हूं। मैंने हमेशा सिद्धारमैया को सहयोग दिया है।"

    बयान 

    खड़गे ने दिया था विधायकों की राय के बाद आलाकमान द्वारा नाम तय करने का बयान

    इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, "कर्नाटक की जनता भाजपा को नकारकर कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाई है। लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में वोट दिए हैं। हम सरकार बनने के बाद अपने घोषणापत्र में जनता से किए 5 वादों को पूरा करेंगे।"

    उन्होंने आगे कहा, "हमारे पर्यवेक्षक बेंगलुरू गए हैं। वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद उनकी (विधायकों) राय आलाकमान को देंगे, जिसके बाद आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।"

    नतीजे 

    क्या रहे हैं कर्नाटक चुनाव के नतीजे? 

    कर्नाटक चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की थी। यह पिछले 34 वर्षों में किसी भी पार्टी द्वारा दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत है।

    भाजपा ने 66 सीटें जीती हैं, जबकि जनता दल सेक्युलर (JDS) 19 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीवारों के खाते में 4 सीटें गईं।

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक चुनाव
    डीके शिवकुमार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    कर्नाटक

    कौन हैं भारतीय मूल के अमेरिकी गणितज्ञ सीआर राव, जिन्हें गणित का 'नोबेल पुरस्कार' मिलेगा? नोबेल पुरस्कार
    कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ी भाजपा समाचार
    कर्नाटक: भाजपा को 2 दिन में दूसरा झटका, टिकट न मिलने पर लक्ष्मण सावदी का इस्तीफा भाजपा समाचार
    भारत के ये 5 झरने हैं बहुत खूबसूरत, एक बार जरूर करें इनका रूख पर्यटन

    कांग्रेस समाचार

    छत्तीसगढ़: प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में हुए शामिल छत्तीसगढ़
    कर्नाटक: मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद बेटे प्रियांक ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, 'नालायक बेटा' बताया कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी, बजरंग दल पर बैन लगाने का किया वादा  कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से टकराया बाज, कांच टूटा कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक चुनाव

    सोनिया के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, कर्नाटक में 'संप्रभु' के इस्तेमाल पर आपत्ति सोनिया गांधी
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में क्या हैं जातिगत समीकरण और पार्टियों के लिए किसे साधना अहम? कर्नाटक
    कर्नाटक चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी का मतदान से एक दिन पहले खुला पत्र, कल थमा था प्रचार कर्नाटक
    कर्नाटक: प्रचार थमने के बाद बजरंग दल ने बिना अनुमति बाइक रैली निकाली, धार्मिक नारे लगाए बजरंग दल

    डीके शिवकुमार

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पुलिस प्रमुख को दी धमकी, 'नालायक' बताया कर्नाटक
    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने गठबंधन से किया इनकार, डीके शिवकुमार बोले- बहुमत से होगी जीत कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बोले- पार्टी जीतेगी 141 सीटें; मुख्यमंत्री बनने पर यह कहा कर्नाटक
    कर्नाटक में चुनाव से पहले दूध को लेकर विवाद, जानें अमूल बनाम नंदिनी का पूरा मामला अमूल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025