NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, नाम किए ये रिकॉर्ड
    अगली खबर
    नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, नाम किए ये रिकॉर्ड
    नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है (तस्वीर- एक्स/@BJP4India)

    नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, नाम किए ये रिकॉर्ड

    लेखन आबिद खान
    Jun 09, 2024
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ले ली है।

    उनके साथ 71 और सांसदों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसी के साथ ही मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।

    आइए जानते हैं मोदी ने किन रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।

    तीसरी बार प्रधानमंत्री

    तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेस नेता बने

    शपथ लेते ही मोदी ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड किए हैं। वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं।

    इसके अलावा वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अलावा एकमात्र ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व में लगातार 3 लोकसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाई है।

    वे आजादी के बाद से 3 बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले तीसरे व्यक्ति भी बन गए हैं।

    2 कार्यकाल

    लगातार 2 कार्यकाल पूरा करने वाले तीसरे नेता हैं मोदी

    मोदी तीसरे ऐसे नेता हैं, जिनकी सरकार ने 5-5 साल के लगातार 2 कार्यकाल पूरे किए हैं। इससे पहले नेहरू और डॉक्टर मनमोहन सिंह ने ये कारनामा किया है। ऐसा करने वाले मोदी पहले गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं।

    1967 में इंदिरा गांधी ने 5 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मध्यावधि चुनाव करवा लिया था। बड़ा फर्क ये भी है कि मोदी ने अपने दोनों कार्यकाल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी।

    23 साल

    लगातार 23 साल से मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री हैं मोदी

    मोदी देश के राजनीतिक इतिहास में अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जो करीब 13 साल तक मुख्यमंत्री रहे और फिर सीधा प्रधानमंत्री चुने गए। लगातार 10 साल तक प्रधानमंत्री रहने के बाद अब वे अपना तीसरा कार्यकाल शुरू कर रहे हैं।

    करीब 23 साल से वे लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पदों पर हैं।

    2001 से लेकर 2014 तक वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 से लेकर 2024 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।

    मुख्यमंत्री

    23 साल में 6 बार शपथ ले चुके हैं मोदी

    मोदी 7 अक्टूबर, 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने और करीब 13 साल तक इस पद पर रहे। गुजरात की स्थापना के बाद से वे लगातार 4 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री हैं।

    उनके नाम सबसे लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में लगातार 3 विधानसभा चुनाव भी जीते हैं। वे 23 वर्षों में अब तक 6 बार शपथ ले चुके हैं।

    परिणाम

    लोकसभा चुनाव में NDA को मिली जीत

    लोकसभा चुनाव के परिणामों में NDA को बहुमत मिला है, लेकिन भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं ला पाई हैं। इसलिए सरकार बनाने के लिए तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का साथ जरूरी हो गया है।

    इन दोनों पार्टियों के क्रमश: 16 और 12 सीटें जीती हैं। INDIA गठबंधन के हिस्से 234 सीटें आई हैं। अन्य के खाते में 17 सीटें गई हैं।

    भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव
    भारत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: नीतीश, अजित और चिराग का नहीं चला जादू, कमजोर पड़ रहे हैं NDA के सहयोगी? राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    भाजपा जीत की तैयारी में जुटी, 9 जून को कर्तव्य पथ पर हो सकता है समारोह लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी, रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: मतगणना शुरू होने से पहले ही भाजपा एक सीट पर कैसे जीती? लोकसभा चुनाव

    नरेंद्र मोदी

    सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर विवाद के बाद दिया ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा- भाजपा जीती तो योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे मोदी अरविंद केजरीवाल
    क्या मोदी अगले साल रिटायर हो जाएंगे? केजरीवाल के दावे पर अमित शाह ने दिया जवाब अमित शाह
    बिहार: गुरुद्वारा पटना साहिब मत्था टेकने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लंगर परोसा  बिहार

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: बेगूसराय से गिरिराज सिंह ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत बिहार
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने दर्ज की जीत, AAP उम्मीदवार को हराया हरियाणा
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: राजनाथ ने लखनऊ से लगाई जीत की हैट्रिक, बचाया अटल का गढ़ राजनाथ सिंह
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: राजनांदगांव में भाजपा का विजयी रथ आगे बढ़ा, भूपेश बघेल हारे भूपेश बघेल

    भारत की खबरें

    करोड़पति हैं गुजरात के इस गांव के आवारा कुत्ते, जीते हैं आलीशान जिंदगी गुजरात
    बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में बरकरार रहेंगी विदेशी कंपनियां, भारत सरकार ने किया साफ चीन समाचार
    भारतीय फैन ने अमेरिका में लगवाई अमिताभ बच्चन की 60 लाख रुपये की प्रतिमा, तस्वीर वायरल अमेरिका
    NIA ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर घोषित किया 25 लाख रुपये का इनाम पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025