NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश: मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपमुख्यमंत्री बने देवड़ा और शुक्ला
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपमुख्यमंत्री बने देवड़ा और शुक्ला
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली शपथ

    मध्य प्रदेश: मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपमुख्यमंत्री बने देवड़ा और शुक्ला

    लेखन गजेंद्र
    Dec 13, 2023
    11:36 am

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के मोतीलाल स्टेडिम में 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनको प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने शपथ दिलाई।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समारोह में मौजूद रहे।

    यादव के साथ राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह से पहले राष्ट्रगान हुआ।

    समारोह

    शपथ लेने से पहले क्या बोले यादव?

    शपथ ग्रहण समारोह से पहले यादव ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं, मध्य प्रदेश उनके नक्शेकदम पर चलेगा।

    उन्होंने कहा कि वह राजा विक्रमादित्य की भूमि से आते हैं और वह राज्य की प्रगति और मध्य प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह वही सुशासन देखेंगे जो राजा विक्रमादित्य के शासनकाल के दौरान मौजूद था।

    मुलाकात

    शपथ से पहले सिंधिया और शिवराज से मुलाकात

    शपथ ग्रहण से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यादव से मुलाकात की। दोनों ने यादव को बधाई दी।

    समारोह से पहले यादव भोपाल के खटलापुरा मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

    शपथ ग्रहण समारोह के दौरान स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने 'मोदी-मोदी' और 'मोदी की गारंटी' के नारे लगाए। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव वीर राणा ने शपथ ग्रहण की कार्रवाई शुरू की।

    ट्विटर पोस्ट

    यादव से की हुई मुलाकात

    #WATCH | Union Minister Jyotiraditya Scindia, former Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan and CM-designate Mohan Yadav in Bhopal, ahead of the swearing-in ceremony.

    (Source: Jyotiraditya Scindia's Office) pic.twitter.com/sOH5ffgaHP

    — ANI (@ANI) December 13, 2023

    उपस्थिति

    कौन-कौन रहा मौजूद?

    शपथ ग्रहण समारोह में देश के 11 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की। इस दौरान तमाम संत भी मौजूद रहे।

    समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य शामिल रहे।

    बता दें, यादव ने उज्जैन दक्षिण सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेम नारायण यादव को हराकर 12,941 वोटों से हराया था। वह तीसरी बार विधायक बने हैं।

    शख्सियत

    यादव ने छात्र संघ से की थी राजनीति की शुरूआत

    यादव ने 1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की तरफ से छात्र संघ का चुनाव जीता था। इसके बाद 2023 में वे उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने।

    उन्होंने 2018 में भी इस सीट से जीत दर्ज की। यादव का कद तब बढ़ा जब उन्हें 2 जुलाई, 2020 को शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया।

    वे भाजपा की राज्य कार्यकारिणी और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य भी रहे हैं।

    चुनाव

    भाजपा में प्रदेश में बनाई बहुमत की सरकार 

    मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है। पार्टी ने राज्य की 230 सीटों में से 164 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    दूसरी तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है और वो मात्र 65 सीटें जीत पाई है।

    शिवराज सिंह के 18 साल के राज के बावजूद भाजपा को प्रचंड जीत मिली, वहीं जीत के लिए आश्वस्त कांग्रेस को नतीजों से बड़ा झटका लगा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग
    हुंडई अल्काजार के नए वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  हुंडई मोटर कंपनी
    अरबों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, गूगल ने जारी की चेतावनी  गूगल
    फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर  सारा अली खान

    मध्य प्रदेश

    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और हिंदुत्व समेत क्या हैं प्रमुख मुद्दे? मध्य प्रदेश चुनाव
    मध्य प्रदेश: 18 बार चुनाव हारने वाले 'इंदौरी धरती पकड़' फिर मैदान में उतरे इंदौर
    उज्जैन रेप पीड़िता को मदद के नाम पर मिले 1,500 रुपये, खोखला रहा शिवराज का आश्वासन उज्जैन
    मध्य प्रदेश: दमोह में बस्ती के बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत विस्फोट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025