NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: स्मृति ईरानी समेत भाजपा के इन दिग्गजों को मिली हार
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: स्मृति ईरानी समेत भाजपा के इन दिग्गजों को मिली हार
    भाजपा के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: स्मृति ईरानी समेत भाजपा के इन दिग्गजों को मिली हार

    लेखन आबिद खान
    Jun 05, 2024
    11:46 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के अंतिम नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा ने कुल 240 सीटें जीती हैं और उसे पिछले चुनावों के मुकाबले 63 सीटों का नुकसान हुआ है।

    पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी और राजीव चंद्रशेखर जैसे 13 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

    आइए भाजपा के उन नेताओं के बारे में जानते हैं, जो चुनाव हार गए।

    स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हारीं

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी किशोरीलाल शर्मा ने 1,67,196 वोटों से हरा दिया। शर्मा यहां सालों से गांधी परिवार के लिए काम करते रहे हैं।

    पिछली बार स्मृति ने यहां से राहुल गांधी को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं, इसलिए इस सीट पर सबकी नजरें थीं। इस साल भी चर्चा थी कि राहुल इस सीट से उतर सकते हैं।

    टेनी

    लखीमपुर खीरी मामले में फंसे टेनी हारे

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी खीरी संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी (SP) के उत्कर्ष वर्मा से 34,329 वोटों से हार गए।

    3 अक्टूबर, 2021 की लखीमपुर खीरी घटना के बाद यह पहला लोकसभा चुनाव था, जहां कथित तौर पर मंत्री से जुड़े एक वाहन ने 7 प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया था।

    मुख्य आरोपी अजय का बेटा आशीष फिलहाल जमानत पर है। मामले पर भारी विवाद के बावजूद भाजपा ने टेनी का समर्थन किया था।

    थरूर

    शशि थरुर से हार गए राजीव चंद्रशेखर

    केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजीव चंद्रशेखर भी हार गए। उन्हें केरल की तिरूवनन्‍तपुरम सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने 16,077 वोटों से हराया। थरूर ने यहां से चौथी बार जीत दर्ज की है।

    राजस्थान के बाड़मेर में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को कांग्रेस के उम्मेदराम बेनीवाल ने हराया। चौधरी से ज्यादा वोट निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी को मिले।

    अर्जुन मुंडा

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत ये मंत्री भी हारे

    केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को झारखंड के खूंटी से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने 1.49 लाख वोटों से हरा दिया।

    केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश की चंदौली सीट से हार गए। उन्हें SP के बीरेंद्र सिंह ने 21,000 वोटों से हराया।

    आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर मोहनलालगंज में SP के आरके चौधरी से 70,292 वोटों से हार गए।

    साध्‍वी निरंजन ज्‍योति

    साध्‍वी निरंजन ज्‍योति को भी मिली हार

    केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हार गईं।

    रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे को महाराष्ट्र के जालना में कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने हराया।

    कैबिनेट मंत्री आरके सिंह बिहार के आरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सुदामा प्रसाद से हार गए।

    केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को मुजफ्फरनगर में SP के हरेंद्र सिंह मलिक ने 24,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया।

    मंत्री

    ये केंद्रीय मंत्री भी हारे

    केंद्रीय विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन केरल के तिरुवनंतपुरम में हार गए।

    तमिलनाडु के नीलगिरी से राज्य मंत्री एल मुरुगन को द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के ए राजा से 2.40 लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक को पश्चिम बंगाल की कूचबिहार सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के जगदीश चंद्र बसुनिया ने हराया।

    शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को भी हार का मुंह देखना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्मृति ईरानी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    स्मृति ईरानी

    योगी ने शुरू की कन्या सुमंगला योजना, सरकार करेगी जन्म से पढ़ाई तक का सारा इंतज़ाम उत्तर कोरिया
    कैसे रुकेंगे महिलाओं के खिलाफ अपराध? निर्भया फंड का इस्तेमाल ही नहीं कर रहीं सरकारें लोकसभा
    राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा झारखंड
    'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर कायम राहुल, बोले- मैं माफी नहीं मांगूगा, मोदी मांगे माफी लोकसभा

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा: अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी के पास पत्नी से ज्यादा सोना, जानें आंकड़े हरियाणा
    चीन के साथ सैन्य गतिरोध पर बोले राजनाथ सिंह- बातचीत अच्छी चल रही, समाधान की उम्मीद चीन समाचार
    उत्तर प्रदेश: अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर हमला और तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप अमेठी
    लोकसभा चुनाव: 93 सीटों पर मतदान शुरू, अमित शाह समेत 4 पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में अमित शाह

    भाजपा समाचार

    आज भाजपा मुख्यालय पर AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता मार्च करते हुए पहुंचेंगे आम आदमी पार्टी समाचार
    AAP का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- पार्टी के खिलाफ प्रधानमंत्री चला रहे 'ऑपरेशन झाड़ू' अरविंद केजरीवाल
    लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, कहां पड़े सबसे कम वोट? लोकसभा चुनाव
    संबित पात्रा के मोदी और भगवान जगन्नाथ पर दिए बयान पर क्यों हो रहा विवाद? लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: आज शाम जुटेंगे INDIA के नेता, भाजपा ने कल बुलाई NDA की बैठक अमित शाह
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: जालंधर से जीते पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सांसद रिंकू हारे चरणजीत सिंह चन्नी
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: मंडी से कंगना रनौत ने विक्रमादित्य को हराया कंगना रनौत
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती को मिली लगातार दूसरी हार जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025