Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: बिहार में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान, बड़े चेहरों का क्या हाल?
बिहार में JDU सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: बिहार में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान, बड़े चेहरों का क्या हाल?

लेखन आबिद खान
Jun 04, 2024
02:06 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है तो भाजपा 12 सीटें पाती दिख रही हैं। हालांकि, बिहार में कांग्रेस केवल एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NDA) की सहयोगी पार्टियां 6 सीटों पर आगे है। INDIA गठबंधन की सहयोगी पार्टियां 4 तो वाम दल 2 सीटों पर आगे है।

सीट

रुझानों में किसे मिल रहीं कितनी सीटें?

खबर लिखे जाने तक JDU 15, भाजपा 12, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास 5, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 4, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लिबरेशन 2 और कांग्रेस और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) एक-एक सीट पर आगे है। सीट बंटवारे के तहत, भाजपा ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे है, जबकि JDU के हिस्से में 16 सीटें आई थीं। 6 सीटों पर चिराग पासवान और एक सीट पर HAM ने उम्मीदवार उतारे थे।

बड़े चेहरे

बड़े चेहरों का क्या है हाल?

हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान RJD के शिवचन्द्र राम से 26,090 वोट आगे चल रहे हैं। काराकाट में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। CPIML के राजा राम सिंह ने पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा को पछाड़ दिया है। मुंगेर से JDU के ललन सिंह, पाटलिपुत्र से भाजपा के राम कृपाल यादव, गया से जीतन राम मांझी, बेगुसराय से भाजपा के गिरिराज सिंह और पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद आगे है।

नतीजे

2019 में कैसे रहे थे नतीजे?

2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और JDU ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने अपने कोटे की सभी 17 सीटें जीती थीं और JDU को 16 सीटें मिली थीं। चिराग पासवान की पार्टी ने अपने कोटे की सभी 6 सीटें जीती थीं। तब NDA ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस ने किशनगंज सीट पर जीत दर्ज की थी।

एग्जिट पोल

एग्जिट पोल में क्या अनुमान लगाए गए थे?

एग्जिट पोल में JDU को 7 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी। NDA को करीब 12 सीटों का नुकसान होने की आशंका जताई गई थी। संभावना थी कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 4 सीटें जीत सकती हैं। ये पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की काराकाट से हार की आशंका जताई गई थी। भाजपा-JDU गठबंधन में ऐसा पहली बार हुआ, जब भाजपा ज्यादा सीटों पर लड़ रही है।