Page Loader
राजनीति

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 की हर लाइव अपडेट

Jun 04, 2024, 10:53 pm
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 की हर लाइव अपडेट
लाइव
Jun 04, 2024, 10:53 pm

कैसे रहे हैं उत्तर प्रदेश के परिणाम?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवार्दी पार्टी ने सफलता के झंडे गाड दिए हैं। सपा ने राज्य की 80 सीटों में से 37 पर कब्जा किया है। इसी तरह राज्य की सत्ताधारी पार्टी 33 सीट जीतने में सफल रही है। इनके अलावा कांग्रेस ने 6, RLD ने 2, आजाद समाज पार्टी और अपना दल ने 1-1 सीट पर कब्जा जमाया है।

Jun 04, 2024, 10:46 pm

पंजाब में SAD की 13 में से 10 सीटों पर जमानत जब्त

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में पंजाब के प्रमुख दल शिरोमणि अकाली दल (SAD) को बड़ा झटका लगा है। वहां पार्टी ने 13 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसे केवल 1 सीट पर जीत मिली है और 10 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई। उसे केवल बठिंडा से जीत मिली है। इसके अलावा वहां 7 सीटों पर कांग्रेस, 3 पर AAP और 2 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है।

Jun 04, 2024, 10:31 pm

हम कल करेंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला- ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "जिस दिन हमारा INDIA गठबंधन बना था, उसी दिन हमने तय किया था कि हम देश में तानाशाही खत्म करना चाहते हैं और संविधान बचाना चाहते हैं। हम कल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला करेंगे। सारे देशभक्त और वे सभी लोग जो उनसे (भाजपा से) परेशान हैं, हमारे साथ आएंगे। चंद्रबाबू को भी भाजपा सरकार ने परेशान किया है।"

Jun 04, 2024, 10:29 pm

पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद ने दर्ज की बड़ी जीत

बिहार की पटना साहिब सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अविजीत को 1,53,846 वोटों से हराया है।

जीत के बाद रविशंकर ने कहा, "मैं शुक्रगुजार हूं कि प्रधानमंत्री, भाजपा और मुझे पटना साहिब के लोगों ने बहुमत का आंकड़ा दिया है। लोगों ने प्रधामंत्री के नेतृत्व पर भरोसा किया। मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और तरक्की करेगा और चमकेगा। मुझे लगता है कि INDIA गठबंधन को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए।"

Jun 04, 2024, 10:23 pm

चंद्रबाबू नायडू ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

तेलगू देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है।उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आज मेरा हृदय कृतज्ञता से भर गया है। मैं अपने राज्य के लोगों को उनकी सेवा के लिए TDP-JSP-बीजेपी गठबंधन को भारी जनादेश का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमने अपने राज्य को पुनः प्राप्त करने की लड़ाई जीती है और साथ मिलकर, हम इसका पुनर्निर्माण करेंगे।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट करता हूं। यह महत्वपूर्ण जीत हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने आखिरी वोट डाले जाने तक सभी बाधाओं के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। मैं उनमें से प्रत्येक को उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं और इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देता हूं।'

Jun 04, 2024, 10:18 pm

कांग्रेस ने 10 साल बाद गुजरात में जीती सीट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में पिछले 10 सालों से गुजरात में चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म कर दिया है। पार्टी की उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा लोकसभा सीट से 30,406 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा की डॉ रेखाबेन चौधरी को हराया है। बता दें कि गुजरात में कांग्रेस को 2014 और 2019 के आम चुनावों कोई सीट नहीं मिली थी। भाजपा ने सभी 26 सीटों पर कब्जा कर लिया था।

Jun 04, 2024, 09:15 pm

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन खत्म

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवाशियों को धन्यवाद और वंदे मातरम बोलते हुए अपने संबोधन को खत्म किया।

Jun 04, 2024, 09:09 pm

हम भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में NDA सरकार का सबसे ज्यादा जोर हर तरीके के भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का होगा।

Jun 04, 2024, 09:07 pm

हम भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के कहा, "भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी शक्ति से काम करेगी। हमने कोरोना के दौरान देखा कि हमारी वैक्सीन ने कैसे दुनिया को बचाने में अहम भूमिका निभाई। हमारे चंद्रयान ने चांद पर उतरकर इतिहास रच दिया।"

Jun 04, 2024, 09:03 pm

हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इनमें ज्यादातर लोग SC/ST और OBC के हैं।

Jun 04, 2024, 09:01 pm

आप 10 घंटे काम करेंगे तो मैं 18 घंटे काम करूंगा- मोदी

मोदी ने कहा, "हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीट नहीं जीत पाए जितनी अकेले भाजपा ने जीती है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं और देशवासियों को कहूंगा कि आपका बहाया गया पसीना मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा।"

Jun 04, 2024, 08:56 pm

मुझे मां की कमी नहीं खेलने दी- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मेरी मां के जाने के बाद मेरा ये पहला चुनाव था, लेकिन देश की माताओं, बहनों और बेटियों ने मुझे मेरी मां की कमी खेलने नहीं दी।"

Jun 04, 2024, 08:54 pm

10 साल पहले देश निराशा में था- मोदी

मोदी ने कहा, "देश 10 साल पहले निराशा की गर्त में डूब चूका था। हर दिन अखबारों की हैडलाइन घोटालों से भरी होती थी। उस समय देश में हमें आशा का मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था। फिर 2019 में भी हमें प्रचंड जनादेश मिला। आज तीसरी बार जो आशीर्वाद NDA को मिला है, मैं इसके लिए जनता के सामने नतमस्तक हूं।"

Jun 04, 2024, 08:50 pm

राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। यह पहली बार होगा जब महा जग्गनाथ की धरती ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।

Jun 04, 2024, 08:48 pm

1962 के बाद पहली बार कोई सरकार 2 कार्यकाल के बाद वापस आई- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस चुनाव के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने 2 कार्यकाल पूरे करने के बाद वापस आई है।"

Jun 04, 2024, 08:44 pm

मोदी ने चुनाव आयोग का किया धन्यवाद

मोदी ने चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हुए कहा कि करीब 100 करोड़ मतदाता और 11 लाख वोटिंग स्टेशन, हर कर्मचारी ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया। हमारे सुरक्षाकर्मियों ने भी बहुत अच्छा काम किया। इसपर हर भारतीय को गर्व है।

Jun 04, 2024, 08:42 pm

NDA की लगातार तीसरी बार सरकार- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि NDA की लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये विकसित भारत के प्राण की जीत है।

Jun 04, 2024, 08:35 pm

2014 में देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई हुई थी- नड्डा

नड्डा ने कहा कि जब 2014 में भाजपा जीती तो एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना। उस समय देश की अर्थव्यवस्था बहुत लड़खड़ाई हुई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संभाला।

Jun 04, 2024, 08:27 pm

देश ने रचा इतिहास- नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनाकर देश ने इतिहास रचा है। अब देश को और आगे बढ़ाना है।

Jun 04, 2024, 08:24 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय में पहुंच चुके हैं और जल्द ही यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

Loading...