NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: नए विधायकों में 55 प्रतिशत दागी, 97 प्रतिशत करोड़पति; डीके शिवकुमार सबसे अमीर
    अगली खबर
    कर्नाटक: नए विधायकों में 55 प्रतिशत दागी, 97 प्रतिशत करोड़पति; डीके शिवकुमार सबसे अमीर
    कर्नाटक चुनाव में नए विधायकों में से 55 प्रतिशत का आपराधिक रिकॉर्ड

    कर्नाटक: नए विधायकों में 55 प्रतिशत दागी, 97 प्रतिशत करोड़पति; डीके शिवकुमार सबसे अमीर

    लेखन नवीन
    May 17, 2023
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित हुए थे। इसके बाद चुनाव संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और कर्नाटक इलेक्शन वॉच (KEW) ने एक रिपोर्ट पेश की है।

    इस रिपोर्ट में नवनिर्वाचित विधायकों को लेकर अहम चीजें बताई गई हैं। इसमें बताया गया है कि विजयी विधायकों में से 55 प्रतिशत के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    आइए इस रिपोर्ट पर विस्तार से नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    32 प्रतिशत नए विधायकों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले

    ADR और KEW की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक चुनाव में विजयी रहे 224 प्रत्याशियों में से 223 प्रत्याशियों के चुनावी शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। इनमें कांग्रेस के 134, भाजपा के 66, जनता दल सेक्युलर(JDS) के 19 और अन्य पार्टियों के 4 विजयी प्रत्याशी शामिल हैं।

    शपथपत्रों के विश्लेषण से पता चला है कि इन विजेता प्रत्याशियों में करीब 55 प्रतिशत (122) के ऊपर आपराधिक मामले और 32 प्रतिशत (71) के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पार्टी

    किस पार्टी के कितने विधायक दागी?

    रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 134 विधायकों में से 78 (58 प्रतिशत), भाजपा के 66 में से 34 (52 प्रतिशत), JDS के 19 में से 9 (47 प्रतिशत) और छोटी पार्टियों के एक विधायक ने अपने-अपने शपथपत्र में अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।

    इसी क्रम में विजयी प्रत्याशियों में कांग्रेस के 40 (30 प्रतिशत), भाजपा के 23 (35 प्रतिशत), JDS के 7 (37 प्रतिशत) और एक अन्य प्रत्याशी के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    करोड़पति

    नए विधायकों में से कितने करोड़पति?

    कर्नाटक चुनाव में जीते 223 विधायकों में से 217 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इनमें कांग्रेस के 134 में से 132 (99 प्रतिशत), भाजपा के 66 में से 63 (96 प्रतिशत), JDS के 19 में से 18 (95 प्रतिशत) और अन्य 4 विधायक करोड़पति हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, नए विधायकों में से 41 ऐसे हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 50 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये के बीच है। इसके अलावा 180 विधायकों की संपत्ति 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

    डीके शिवकुमार

    डीके शिवकुमार सबसे अमीर विधायक

    कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार नवनिर्वाचित विधायकों में सबसे अमीर विधायक हैं। उन्होंने अपने शपथपत्र में अपनी कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये बताई थी।

    दूसरे नंबर पर केएच पुट्टुस्वामी हैं। पट्टुस्वामी ने गौरीबदनूर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। उनकी कुल संपत्ति 1,267 करोड़ रुपये के करीब है।

    इस चुनाव में विजयी 223 प्रत्याशियों में से केवल 2 प्रत्याशियों की संपत्ति 50 लाख रुपये से कम है।

    भाजपा

    भाजपा विधायक भागीरथी मुरुल्या के पास सबसे कम संपत्ति 

    रिपोर्ट के मुताबिक, विजयी प्रत्याशियों में भाजपा के भागीरथी मुरुल्या के पास सबसे कम संपत्ति है। उन्होंने शपथपत्र में अपनी कुल संपत्ति 28 लाख रुपये बताई है।

    इसी क्रम में दूसरे नंबर पर भी भाजपा प्रत्याशी टीएस श्रीवत्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 48 लाख रुपये के करीब है।

    कर्नाटक में हुए चुनाव में कांग्रेस के 51, भाजपा के 38 और JDS के 4 प्रत्याशी दोबारा विधायक चुने गए हैं।

    नतीजे

    क्या रहे कर्नाटक चुनाव के नतीजे? 

    कर्नाटक चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की। यह राज्य में पिछले 34 वर्षों में किसी भी पार्टी द्वारा दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत है।

    भाजपा ने 66 सीटें जीती हैं, जबकि JDS 19 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के खाते में 4 सीटें गईं।

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक चुनाव
    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान जारी; 22 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, जानिए अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े कर्नाटक
    कर्नाटक: मतदान से पहले सिलेंडर को प्रणाम कर उसकी आरती उतार रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें कारण रसोई गैस
    कर्नाटक: भाजपा उम्मीदवार पर मतदाताओं को मुर्गा और साड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने फेंका सामान भाजपा समाचार
    कर्नाटक चुनाव का मतदान खत्म, 5 बजे तक 65.69 प्रतिशत मत पड़े भाजपा समाचार

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    आय के मामले में सबसे आगे निकली BJP, इस साल मिले Rs. 1,027 करोड़ कांग्रेस समाचार
    अब चुनाव से पहले नेताओं को टेलीविजन, अखबारों में देनी होगी उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी चुनाव आयोग
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक नहीं, सभी पार्टियां चुनाव आयोग को देंगी ब्यौरा भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    नई मोदी सरकार के 51 मंत्री करोड़पति, 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025