Page Loader
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस-JMM गठबंधन 70 सीटों पर लड़ेंगा चुनाव, अन्य सहयोगियों से बातचीत जारी
झारखंड में 70 सीटों पर उम्मीदवार उतरेंगी JMM-कांग्रेस

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस-JMM गठबंधन 70 सीटों पर लड़ेंगा चुनाव, अन्य सहयोगियों से बातचीत जारी

Oct 19, 2024
03:53 pm

क्या है खबर?

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों दल राज्य की कुल 81 सीटों में से 70 पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को इसका ऐलान किया है। इसी तरह शेष 11 सीटों के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वामपंथी दलों सहित गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा चल की जा रही है।

दौरा

झारखंड के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज विधानसभा चुनाव के सिलसिले में झारखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने JMM प्रमुख सोरेन से चर्चा कर मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। इसके बाद वह संविधान सम्मान सम्मेलन के लिए रवाना हो गए। उनके जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है। बता दें कि इस समय JMM 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के पास 25 और कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं।

कार्यक्रम

झारखंड में 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव 

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर होगी। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और उसके बाद 13 नवंबर को मतदान होगा। इसी तरह दूसरे चरण की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। इसके बाद 20 नवंबर को मतदान होगा और फिर 23 नवंबर को मतगणना होगाी।