NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / '50 प्रतिशत कमीशन' वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR
    अगली खबर
    '50 प्रतिशत कमीशन' वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR
    प्रियंका गांधी के खिलाफ मध्य प्रदेश के कई शहरों में FIR दर्ज की गई है

    '50 प्रतिशत कमीशन' वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR

    लेखन आबिद खान
    Aug 13, 2023
    01:53 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रियंका ने मध्य प्रदेश सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था।

    अब इस मामले में भाजपा ने प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश में कई जगहों पर FIR दर्ज कराई गई है।

    इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता अरुण यादव और अन्य लोगों के भी नाम हैं।

    ट्वीट

    प्रियंका ने ट्वीट में क्या कहा था?

    प्रियंका ने लिखा था, 'मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।'

    पुलिस

    मामले पर पुलिस का क्या कहना है?

    इंदौर पुलिस आयुक्त ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'स्थानीय भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ के संयोजक निमेश पाठक ने शिकायत की थी कि ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम से एक फर्जी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की बात कही गई है। इस आधार पर संयोगितागंज थाने में प्रियंका गांधी, अवस्थी, कमलनाथ और अरुण यादव के ट्वीटर खातों को संभालने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।'

    धारा

    किन धाराओं के तहत दर्ज हुई FIR?

    पुलिस के मुताबिक, इंदौर में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इस संबंध में ग्वालियर में भी मामला दर्ज किया गया है। ग्वालियर भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य पंकज पालीवाल की शिकायत पर इन्हीं धाराओं में प्रियंका और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में भी FIR हुई है।

    शिवराज सिंह

    झूठ फैला रही कांग्रेस- शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस रणनीति के तहत झूठ फैला रही है।

    उन्होंने कहा, "जिस नाम से चिट्ठी लिखी गई, वो न कोई संस्था है न आदमी है। जैसे कर्नाटक में चला दिया, वैसे मध्य प्रदेश में भी भ्रम फैला देंगे। ये साफ झूठ है, इसका कोई अस्तित्व नहीं है।"

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका से सबूत पेश करने को कहा था अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

    कमलनाथ

    कमलनाथ बोले- सरकार को बच्चा-बच्चा कमीशन राज कहता है

    मामले पर कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'सर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर कांग्रेस की सम्मानित नेता श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री जयराम रमेश और मुझ सहित कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं ने FIR दर्ज कराई गई। जिस सरकार को मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    कमलनाथ
    प्रियंका गांधी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मध्य प्रदेश

    कनिका टेकरीवाल ने भारत में शुरू किया पहला प्राइवेट जेट मार्केटप्लेस, जानिए इनकी संपत्ति भोपाल
    मध्य प्रदेश: भोपाल में व्यक्ति के गले में डाला पट्टा, कुत्ते की तरह भौंकने को कहा  भोपाल
    भोपाल: गायों की एकता ने बाघ को भागने पर किया मजबूर, शिकार करने में हुआ नाकामयाब भोपाल
    सरकारी स्कूल से पढ़ी प्रियंका भलावी ने डिप्टी कलेक्टर बनकर पूरा किया मां का सपना मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

    कमलनाथ

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार की बढ़ी मुश्किलें, एक विधायक ने दिया इस्तीफा मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में गरमाई सियासत, कमलनाथ के समर्थन में कैबिनेट के 20 मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश का सियासी घमासान: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों का इस्तीफा मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार पर क्यों पैदा हुआ संकट? समझें पूरा घटनाक्रम मध्य प्रदेश

    प्रियंका गांधी

    लखीमपुर हिंसा: विपक्ष का संसद में हंगामा, राहुल गांधी बोले- अजय मिश्रा अपराधी, इस्तीफा दें राहुल गांधी
    प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के आरोपों की जांच करेगी सरकार- रिपोर्ट उत्तर प्रदेश की राजनीति
    प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट नहीं हुए हैक- रिपोर्ट इंस्टाग्राम
    प्रियंका गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दलितों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया उत्तर प्रदेश

    भाजपा समाचार

    त्रिपुरा विधानसभा में हंगामें के बाद विपक्ष के 5 विधायक हुए निलंबित, जानें पूरा मामला त्रिपुरा
    गीता प्रेस को लेकर आमने-सामने हुई भाजपा और कांग्रेस, क्या है मामला और किसने क्या कहा?    नरेंद्र मोदी
    पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव के मतदान के दिन भारी हिंसा, 13 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: TMC की शानदार जीत, भाजपा दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025