NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / एग्जिट पोल: मध्य प्रदेश-राजस्थान में बदल सकती है सरकार, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे
    अगली खबर
    एग्जिट पोल: मध्य प्रदेश-राजस्थान में बदल सकती है सरकार, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे
    5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजे आ गए हैं

    एग्जिट पोल: मध्य प्रदेश-राजस्थान में बदल सकती है सरकार, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे

    लेखन आबिद खान
    Nov 30, 2023
    07:10 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं।

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर है, हालांकि कांग्रेस ज्यादा सीटें लेती हुई दिख रही है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस भाजपा से आगे दिख रही है।

    राजस्थान में भाजपा तो तेलंगाना में कांग्रेस आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है।

    बता दें कि सभी राज्यों में 7 से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस का पलड़ा भारी

    टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट में मध्य प्रदेश में कांग्रेस 111-121 सीटें मिलती दिख रही हैं और भाजपा को 106-116 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 0-6 सीटें अन्य पार्टियों को मिल सकती हैं।

    जी न्यूज-जन की बात के सर्वे में भाजपा को 100-123 और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने का अनुमान है।

    रिपब्लिक टीवी-मेट्रिज के सर्वे में भाजपा को 118-130 और कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान है।

    बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए।

    छ्त्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में किसकी बन सकती है सरकार?

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। यहां कांग्रेस को 40-50, भाजपा को 36-46 और अन्य को 1-6 सीट मिल सकती है।

    जी न्यूज-जन की बात के सर्वे में कांग्रेस को 42-53 और भाजपा को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है।

    ABP न्यूज-C वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41-53 और भाजपा को 36-48 सीटें मिलती दिख रही हैं।

    सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए।

    राजस्थान

    राजस्थान में पिछड़ती दिख रही कांग्रेस

    राजस्थान के एग्जिट पोल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चिंताएं बढ़ा सकते हैं।

    जी न्यूज-जन की बात सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 62-85 और भाजपा को 100-122 सीटें मिलती दिख रही हैं।

    टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट में भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। कांग्रेस को 90-100 और भाजपा को 100-110 सीटें मिल सकती हैं।

    टाइम्स नाउ- ETG रिसर्च में भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिल सकती हैं।

    राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा 100 सीटें है।

    तेलंगाना

    तेलंगाना में BRS-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला 

    जी न्यूज-जन की बात ने तेलंगाना में कांग्रेस को 48-64, भाजपा को 7-13 और भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 40-55 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

    इंडिया टीवी-CNX के सर्वे में कांग्रेस को 63-73, BRS को 31-47 और भाजपा को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान है।

    टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट में कांग्रेस को 49-59, BRS को 48-58 और भाजपा को 5-10 सीटें मिल सकती हैं।

    सभी सर्वे में AIMIM को 4-7 सीटें मिलने का अनुमान है।

    यहां बहुमत 60 सीटों पर मिलेगा।

    मिजोरम

    मिजोरम में किस पार्टी को मिल रहा बहुमत?

    मिजोरम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा।

    इंडिया टीवी-CNX ने मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 14-18, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 12-16, कांग्रेस को 8-10 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

    जी न्यूज-जन की बात के सर्वे में MNF को 10-14, ZPM को 15-25, कांग्रेस को 5-9 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

    मिजोरम में सरकार बनाने के लिए 21 सीट चाहिए।

    चुनाव

    कब-कहां हुए थे चुनाव?

    मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में विधानसभा चुनाव एक चरण, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 चरण में हुए थे। सबसे पहले 7 नवंबर को मिजोरम की सभी और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान हुआ था।

    इसके बाद 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की सभी और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर वोटिंग हुई। फिर राजस्थान की 199 सीटों पर 25 नवंबर और तेलंगाना की सभी 199 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था।

    एग्जिट पोल

    न्यूजबाइट्स प्लस

    एग्जिट पोल एक तरह का सर्वे होता है, जिसमें वोटरों से कई सवाल किए जाते हैं। ये सर्वे मतदान वाले दिन अलग-अलग एजेंसियां करती हैं। एजेंसियों की टीम मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं से सवाल पूछती है।

    इसके बाद जवाबों का विश्लेषण कर चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है। भारत में कई सारी एजेंसियां एग्जिट पोल करवाती हैं।

    हालांकि, ये कितने सटीक होते हैं, इसे लेकर हमेशा विवाद बना रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विधानसभा चुनाव
    मध्य प्रदेश
    तेलंगाना
    राजस्थान

    ताज़ा खबरें

    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु
    जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला बड़ा तोहफा, 'वॉर 2' का टीजर हुआ रिलीज जूनियर एनटीआर
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    IPL इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    विधानसभा चुनाव

    राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव, अब 25 नवंबर को होगा मतदान राजस्थान
    मध्य प्रदेश: प्रियंका गांधी का ऐलान, कांग्रेस के जीतने पर छात्रों को मिलेंगे मासिक 500-1,500 रुपये मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, जानें खास बातें मध्य प्रदेश
    तेलंगाना: विधानसभा चुनाव से पहले बंट रहे पैसे, शराब और सोना, 243 करोड़ रुपये नकदी जब्त तेलंगाना

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: रेप के बाद अर्धनग्न अवस्था में भटकती रही बच्ची, लोगों ने नहीं की मदद रेप
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे शिवराज? ये घटनाएं दे रहीं संकेत शिवराज सिंह चौहान
    मध्य प्रदेश: बेहद भव्य होगा भोपाल में बन रहा महाराणा प्रताप लोक, दिखाएगा इतिहास की झलक शिवराज सिंह चौहान
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के क्यों उतर रही भाजपा? भाजपा समाचार

    तेलंगाना

    राज्यसभा में 27 सांसद अरबपति, सबसे अधिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से; ADR रिपोर्ट में खुलासा राज्यसभा
    तेलंगाना चुनाव: BRS ने जारी की 115 उम्मीदवारों की सूची, मुख्यमंत्री 2 सीटों से लड़ेंगे चुनाव  भारत राष्ट्र समिति
    हैदराबाद: युवकों ने जबरदस्ती घर में घुसकर अनाथ नाबालिग का गैंगरेप किया, भाई को दिखाया चाकू हैदराबाद
    तेलंगाना: शादी के लिए लड़की न ढूंढ पाने पर बेरोजगार बेटे ने की मां की हत्या हत्या

    राजस्थान

    राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री बोले- घोड़े खोल ले भाजपा, कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: महिला विरोधी अपराधों से लेकर पेंशन योजना तक, राजस्थान चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं? #NewsBytesExplainer
    #NewsBytesExplainer: कैसे कांग्रेस और अशोक गहलोत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है चिरंजीवी योजना? राजस्थान सरकार
    राजस्थान: जमीनी विवाद में भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, 8 बार पहिये से रौंदा राजस्थान पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025