NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / एकनाथ शिंदे बोले- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं, प्रधानमंत्री जो फैसला लेंगे वो मंजूर
    अगली खबर
    एकनाथ शिंदे बोले- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं, प्रधानमंत्री जो फैसला लेंगे वो मंजूर
    एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला मंजूरी होगा

    एकनाथ शिंदे बोले- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं, प्रधानमंत्री जो फैसला लेंगे वो मंजूर

    लेखन आबिद खान
    Nov 27, 2024
    04:25 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को आए 4 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हो सका है।

    इस बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कहीं कोई मतभेद नहीं है। इस दौरान शिंदे ने जीत के लिए जनता को धन्यवाद भी दिया।

    इससे पहले शिवसेना नेता संजय सिरसाट ने कहा था कि शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे।

    पद पर बयान

    प्रधानमंत्री का फैसला हमें स्वीकार होगा- शिंदे 

    शिंदे ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर कहा था कि हमारे बीच कोई अड़चन नहीं है। आप जो भी फैसला लेंगे वो हमें मंजूर होगा। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हम सब NDA का हिस्सा हैं, जो फैसला लेते हैं, वो हमें मंजूर होगा। अगर भाजपा के लिए लेते हैं फैसला, या किसी के लिए फैसला लेते हैं हमें मंजूर होगा। मुझे भाजपा की सरकार से कोई दिक्कत नहीं है।"

    प्रधानमंत्री

    शिंदे ने कहा- प्रधानमंत्री चट्टान की तरह पीछे खड़े रहे

    शिंदे ने कहा, "राज्य की प्रगति का स्तर हम लोगों ने बढ़ाया। इस वक्त भी राज्य की जो विकास की रफ्तार है, वो तेज है। मोदीजी, शाहजी ने बहुत मदद की। किसी भी सरकार ने इतने सारे फैसले नहीं लिए। हमने जनता के लिए 124 फैसले लिए। पहले की सरकार में राज्य पीछे आ गया था और हम फिर इसे आगे लेकर आए हैं। ढाई साल तक प्रधानमंत्री मोदी मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।"

    बयान

    शिंदे बोले- मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं समझा 

    शिंदे बोले, "यह जनता की विजय है। समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद। आम आदमी को कहां समस्या आती है, वो मैं समझता हूं। मैं कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझता। मैंने हमेशा आम आदमी बनकर काम किया। मैं देखता आ रहा हूं कि कुटुंब कैसे चलाया जाता है। मैंने सोचा था कि जब मेरे पास अधिकार आएंगे तो जो बीमार हैं, उनके लिए कोई योजना लाएंगे काम करेंगे।"

    बैठक

    28 नवंबर को दिल्ली में महायुति की बैठक

    28 नवंबर को दिल्ली में महायुति की बैठक बुलाई गई है। शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और अमित शाह के साथ तीनों नेताओं की बैठक हो सकती है।

    इसमें राज्य के मौजूदा सियासी हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। गठबंधन में शामिल पार्टियों पर भी कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं।

    नतीजे

    क्या रहे थे चुनावी नतीजे?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के महायुति गठबंधन ने 235 सीटें जीती हैं।

    भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिली हैं। गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है।

    वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (उद्धव) को 20, कांग्रेस को 16 और NCP (शरद) को 10 सीटें मिली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार
    भाजपा समाचार
    देवेंद्र फडणवीस

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    महाराष्ट्र

    भारत की वो खूबसूरत जगहें, जो रात के समय जगमगाती हैं; एक बार जरूर देखने जाएं यात्रा
    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पैसे बांटने का आरोप, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पर FIR भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में बुधवार को होगा मतदान, जानिए क्या खुलेगा और बंद रहेगा विधानसभा
    विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 और झारखंड में 38 सीटों पर मतदान शुरू झारखंड

    शिवसेना समाचार

    पंजाब: शिवसेना नेता की हत्या का आरोपी संदीप सिंह जेल से लड़ेगा लोकसभा चुनाव पंजाब
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: महाराष्ट्र में NDA को पछाड़ता दिख रहा INDIA, 25 सीटों पर आगे  INDIA
    महाराष्ट्र: सांसद रवींद्र वायकर की जीत पर नया विवाद, EVM से जुड़ा था रिश्तेदार का मोबाइल  चुनाव आयोग
    पंजाब: लुधियाना में सड़क पर शिवसेना नेता पर तलवार से हमला, निहंग वेशभूषा में आए युवक पंजाब

    भाजपा समाचार

    केरल में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ एम्बुलेंस का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज केरल पुलिस
    अनुच्छेद 370 पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, विधायकों में हाथापाई के बाद सदन स्थगित  जम्मू-कश्मीर
    विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में की 2 रैलियां, राहुल गांधी झारखंड में गरजे नरेंद्र मोदी
    दिल्ली में 10,000 बस मार्शलों को फिर मिलेगा रोजगार, दिल्ली सरकार ने पारित किया प्रस्ताव दिल्ली

    देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस बोले- मुंबई किसी के 'बाप' का नहीं महाराष्ट्र
    नागपुर: देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहीं महिलाओं को रोका गया महाराष्ट्र
    देवेंद्र फडणवीस का दावा- शरद पवार की सहमति के बाद बनाई थी NCP के साथ सरकार  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: क्या शरद पवार की मर्जी से बनी थी भाजपा-NCP सरकार? फडणवीस अपने बयान पर कायम शरद पवार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025