NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों के नाम सामने आए, जानें आतिशी के साथ कौन-कौन लेगा शपथ
    अगली खबर
    दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों के नाम सामने आए, जानें आतिशी के साथ कौन-कौन लेगा शपथ
    आतिशी के साथ 5 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे

    दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों के नाम सामने आए, जानें आतिशी के साथ कौन-कौन लेगा शपथ

    लेखन आबिद खान
    Sep 19, 2024
    02:00 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली की नई सरकार के बड़े चेहरों के नाम सामने आ गए हैं।

    21 सितंबर को आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। उनके साथ 5 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन के नाम शामिल हैं।

    मुकेश अहलावत के तौर पर एक नया चेहरा भी कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। वे सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं।

    मौका

    मुकेश अहलावत को क्यों मिला मौका?

    नई कैबिनेट में अहलावत को छोड़ सभी नाम पुराने हैं।

    इससे पहले की कैबिनेट में कोई भी दलित मंत्री नहीं था, क्योंकि राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद राज कुमार आनंद को मंत्री बनाया गया, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया।

    इसके बाद से कैबिनेट में एक भी मंत्री दलित समुदाय से नहीं था। माना जा रहा है कि अहलावत को इसी वजह से मौका मिला है।

    शपथ

    21 सितंबर को शपथ लेंगी आतिशी

    AAP ने एक बयान में कहा कि 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी, उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

    शपथ लेते ही आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी।

    इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। हालांकि, सुषमा का कार्यकाल केवल 52 दिन का रहा था। वहीं, शीला दीक्षित लगातार 3 बार 15 साल के लिए मुख्यमंत्री रही हैं।

    इस्तीफा

    केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिया था इस्तीफा

    अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आतिशी विधायक दल की नेता चुनी गई थीं।

    फिर आतिशी ने उपराज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था और शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की भी मांग की थी।

    बता दें कि दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है।

    अपील

    मुख्यमंत्री बनने से पहले आतिशी ने की ये अपील

    मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से खास अपील की थी।

    उन्होंने कहा था, "मुख्यमंत्री चुने जाने पर न तो मुझे इसके लिए बधाईयां दी जाए और न ही माला पहनाई जाए। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्र सरकार ने दुष्प्रचार किया, फर्जी आरोप लगाए, 6 महीने जेल में रखा गया। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रिहा किया। मैं यह कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है, जिसका नाम अरविंद केजरीवाल है।"

    आतिशी

    कौन हैं आतिशी? 

    आतिशी का जन्म 8 जून, 1981 को दिल्ली में हुआ था।

    उन्होंने नई दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री हासिल की। ​

    आतिशी AAP की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थीं। हालांकि, उन्होंने विधानसभा चुनाव 2020 में लड़ा और कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल की।

    2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    आतिशी
    दिल्ली सरकार

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुए टॉम क्रूज  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    बिहार के दरभंगा में दलित छात्रों से मिलने जा रहे थे राहुल गांधी, रोका गया राहुल गांधी
    IPL 2025: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा #BoycottDelhiCapitals, दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा क्या किया?  दिल्ली कैपिटल्स
    श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- पाकिस्तान का परमाणु हथियार वैश्विक निगरानी में होना चाहिए भारत-पाकिस्तान तनाव

    दिल्ली

    दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में रहा केंद्र दिल्ली NCR
    अबू धाबी के क्राउन प्रिंस सितंबर में दिल्ली आएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात अबू धाबी
    1984 सिख विरोधी दंगे में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर आरोप तय, हत्या का मुकदमा चलेगा 1984 सिख विरोधी दंगे
    दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED का छापा, गिरफ्तारी की आशंका अमानतुल्लाह खान

    आम आदमी पार्टी समाचार

    स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आरोपपत्र दायर, घटना के समय मौजूद थे अरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल
    मनीष सिसोदिया की जमानत पर फूट-फूटकर रोईं कैबिनेट मंत्री आतिशी, बोलीं- सच्चाई की जीत हुई आतिशी
    मनीष सिसोदिया ने जेल में बिताए दिनों के बारे में बताया, बोले- मूड बदलता था मनीष सिसोदिया
    AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ किस मामले में जारी हुआ गैर-जमानती वारंट? संजय सिंह

    आतिशी

    दिल्ली: आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद विधायक आतिशी ने साधा भाजपा पर निशाना दिल्ली
    केजरीवाल सरकार को मिल सकते हैं 2 नये मंत्री, सौरभ और आतिशी के नाम की सिफारिश  दिल्ली सरकार
    AAP नेता आतिशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बाल आयोग ने की कार्रवाई की मांग दिल्ली सरकार
    मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे हुए स्वीकार, सौरभ भारद्वाज और आतिशी लेंगे जगह मनीष सिसोदिया

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली में बाइक टैक्सी को मिली कानूनी मंजूरी, जानिए क्या रखी हैं शर्तें दिल्ली
    क्या है दिल्ली का कथित दवाई घोटाला, जिसकी उपराज्यपाल ने CBI जांच की मांग की? विनय कुमार सक्सेना
    दिल्ली ने दिसंबर में तोड़े इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री के सभी रिकॉर्ड, जानिए 2023 के आंकड़े दिल्ली
    दिल्ली: क्या है मोहल्ला क्लीनिक में फर्जीवाड़े का मामला, जिसकी CBI जांच चाहते हैं उपराज्यपाल? मोहल्ला क्लीनिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025