LOADING...
राजनीति

दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजे: लाइव अपडेट

Dec 07, 2022, 03:39 pm
दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजे: लाइव अपडेट
लाइव
Dec 07, 2022, 03:39 pm

किस पार्टी को मिले कितने प्रतिशत वोट?

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 42.35 प्रतिशत, भाजपा को 39.23 प्रतिशत और कांग्रेस को 12.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। विधानसभा चुनाव की तुलना में इन चुनावों में AAP का करीब 11 प्रतिशत वोट शेयर कम हुआ है।

Dec 07, 2022, 03:08 pm

AAP को मिली 134 सीटें तो भाजपा की झोली में आई 104 सीट

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को 134, भाजपा को 104 और कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इसी के साथ MCD में 15 साल से सत्ता चला रही भाजपा का शासन खत्म हो गया है।

Dec 07, 2022, 03:04 pm

मुद्दों के आधार पर जीता चौथा चुनाव- केजरीवाल

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब AAP ने स्कूल, अस्पताल और बिजली जैसे मुद्दों के आधार पर चौथा चुनाव जीता है। इससे दिल्ली ने देश को संदेश दिया है कि सकारात्मक राजनीति से चुनाव जीते जा सकते हैं।

Dec 07, 2022, 03:02 pm

केजरीवाल बोले- दिल्ली को ठीक करने के लिए प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहिए

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने के लिए उन्हें भाजपा और कांग्रेस की मदद चाहिए। सभी पार्षद अब दिल्ली के पार्षद हैं और साथ मिलकर काम करेंगे। हमें दिल्ली को ठीक करने में केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार से आशीर्वाद भी मांगा।

Dec 07, 2022, 03:00 pm

केजरीवाल बोले- सब मिलकर ठीक करेंगे दिल्ली

MCD चुनाव में जीत के बाद पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली को साफ करने की जिम्मेदारी है। केजरीवाल ने सभी विजेता पार्षदों को बधाई दी और कहा कि हारे हुए उम्मीदवारों से भी दिल्ली को ठीक करने में मदद ली जाएगी।

Dec 07, 2022, 02:40 pm

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिया जनता को धन्यवाद

Dec 07, 2022, 02:37 pm

मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं अरविंद केजरीवाल

MCD चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर बाद प्रेस को संबोधित कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वो पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करेंगे, जहां पहले से ही पार्टी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

Dec 07, 2022, 02:29 pm

मनीष सिसोदिया ने जताया लोगों का आभार

Dec 07, 2022, 02:27 pm

थोड़ी देर में साफ होंगे अंतिम नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AAP ने 130 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। कुछ केंद्रों पर अभी मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे थोड़ी देर में साफ हो सकेंगे।

Dec 07, 2022, 02:12 pm

भाजपा की झोली में अब तक 97 सीटें

भारत अभी तक 97 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। हालांकि, एग्जिट पोल्स में भाजपा को अधिकतम 91 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था। कांग्रेस की झोली में अब तक सात सीटें आई हैं और तीन पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

Dec 07, 2022, 02:10 pm

MCD की सत्ता पर काबिज होती नजर आ रही AAP

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज कर ली है। 250 वार्ड्स पर हुए चुनाव में AAP ने 126 सीटें अपने नाम कर ली है। यहां पिछले 15 सालों से भाजपा का शासन था और अब AAP पहली बार यहां सत्ता पर काबिज होते हुए नजर आ रही है।

Dec 07, 2022, 01:59 pm

AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AAP ने 126 वार्ड्स में जीत हासिल कर ली है, वहीं भाजपा की झोली में 97 सीटें गई हैं। AAP पहली बार MCD की सत्ता पर काबिज होती नजर आ रही है।

Dec 07, 2022, 01:56 pm

निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में अब तक 3 सीटें

MCD चुनाव में अब तक तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं। मुंडका सीट से गजेंद्र सिंह दरल, सीलमपुर से शकीला बेगम और इसापुर सीट से मीना देवी ने जीत दर्ज की है।

Dec 07, 2022, 01:53 pm

मुखर्जी नगर से जीते पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह

MCD चुनाव में मुखर्जी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह ने जीत दर्ज की है। सिंह उत्तर MCD के मेयर रह चुके हैं।

Dec 07, 2022, 01:44 pm

बहुमत के आंकड़े से 5 सीट दूर AAP

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक के नतीजों में AAP 121 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और बहुमत के आंकड़े से वह महज 5 सीटें दूर है। भाजपा की बात करें तो वह 97 वार्ड्स में जीत हासिल कर चुकी है।

Dec 07, 2022, 01:37 pm

AAP कार्यालय में जश्न का माहौल

MCD चुनाव नतीजों के बीच दिल्ली स्थित AAP कार्यालय में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता ढोल बजाकर और मिठाईयां बांटकर अपनी जीत की खुशी मना रहे हैं। नतीजों में AAP स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।

Dec 07, 2022, 01:13 pm

सत्येंद्र जैन की विधानसभा में भाजपा ने लहराया परचम

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूर बस्ती में आने वाले तीन वार्डों पर भाजपा को जीत मिली है। सरस्वती विहार से भाजपा उम्मीदवार शिखा भारद्वाज, पश्चिम विहार से विनीत वोहरा और रानी बाग से ज्योति अग्रवाल ने जीत हासिल की है।

Dec 07, 2022, 12:44 pm

AAP ने जीती 106 सीटें, 26 पर आगे

MCD चुनाव में AAP अभी तक 106 सीटें जीत चुकी हैं और 26 पर आगे चल रही है। भाजपा की बात करें तो पार्टी को 84 सीटों पर जीत हासिल हुई है और 20 पर वह बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के खाते में एक सीट और जुड़ी है और अब तक उसकी झोली में पांच सीटें आ चुकी हैं।

Dec 07, 2022, 12:35 pm

90 प्रतिशत मतों की गणना, AAP के खाते में अभी तक 92 सीटें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MCD चुनाव के 90 प्रतिशत वोटों की गणना हो चुकी है। अभी तक के नतीजों पर नजर डालें तो AAP 92 सीटों पर जीत के साथ बढ़त बनाए हुए है। भाजपा को 73, कांग्रेस को चार और निर्दलीय उम्मीदवार को एक सीट मिली है।

Dec 07, 2022, 12:24 pm

AAP 89 और भाजपा 69 सीटों पर जीती

MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी अब तक 89 सीटें जीत चुकी है और भाजपा के खाते में 69 सीटें आई हैं। कांग्रेस चार सीटों पर जीत चुकी है और निर्दलीय उम्मीदवार को एक सीट पर जीत मिली है। फिलहाल AAP 47 और भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है।

Loading...