Loading...
भारत बनाम जिम्बाब्वे: शफाली वर्मा ने वनडे करियर का छठा अर्धशतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 
शफाली वर्मा ने धमाकेदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

भारत बनाम जिम्बाब्वे: शफाली वर्मा ने वनडे करियर का छठा अर्धशतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 23, 2026
08:25 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी (64*) खेली। ये उनके वनडे करियर का छठा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने 198 रन का लक्ष्य सिर्फ 27.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही शफाली की पारी और साझेदारी 

शफाली ने पहले वनडे में सिर्फ 33 गेंदों का सामना किया और 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 193.94 की रही।

उन्होंने प्रतिका रावल के साथ मिलकर 70 गेंदों में 106 रन की साझेदारी निभाई। प्रतिका ने 96 गेंदों का सामना किया और 100 रन बनाकर नाबाद रही।

इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम को एक आसान जीत दिला दी।

करियर

शफाली के वनडे करियर पर एक नजर 

शफाली ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2021 में खेला था। उन्होंने अब तक 33 मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 26.09 की औसत से 809 रन बनाने में सफल रहीं हैं।

उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है। उन्होंने 89.19 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

शफाली इस प्रारूप में शतक नहीं लगा पाईं हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा रन (193) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए हैं।

ADVERTISEMENT