Page Loader
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मिला
अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की (तस्वीर: ट्विटर/@ArvindKejriwal)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मिला

लेखन गजेंद्र
Jun 02, 2023
04:22 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को समर्थन दिया। केजरीवाल ने मुलाकात की जानकारी ट्विटर पर साझा कर लिखा, 'झारखंड मुक्ति मोर्चा भी संसद में दिल्ली की जनता को अपना पूरा समर्थन देते हुए लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए खड़ी होगी। मैं दिल्लीवासियों की तरफ से हेमंत सोरेन जी का तहेदिल से शुक्रिया करता हूं।'

मुलाकात

विपक्ष का समर्थन जुटा रहे हैं केजरीवाल

केजरीवाल के साथ झारखंड की राजधानी रांची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और विधायक आतिशी उपस्थित रहीं। बता दें कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण वाले केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल ने एक दिन पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। वह कई अन्य विपक्षी नेताओं से भी मिल चुके हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मुलाकात का समय मांगा है।

ट्विटर पोस्ट

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया