NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने गरीबों को घर, महिलाओं का प्रतिमाह 2,000 रुपये देने का किया वादा 
    अगली खबर
    हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने गरीबों को घर, महिलाओं का प्रतिमाह 2,000 रुपये देने का किया वादा 
    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है

    हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने गरीबों को घर, महिलाओं का प्रतिमाह 2,000 रुपये देने का किया वादा 

    लेखन आबिद खान
    Sep 18, 2024
    02:51 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया गया है।

    इसमें मुफ्त बिजली से लेकर घर तक के वादे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के लिए पार्टी की 7 गारंटियां गिनाईं हैं।

    कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनने पर गरीबों को 2 कमरे का मकान और महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये देने का वादा किया है।

    वादे

    कांग्रेस की घोषणा पत्र की अहम बातें

    महंगाई का बोझ कम करने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का ऐलान।

    बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6,000 रुपये पेंशन।

    पुरानी पेशन योजना लागू की जाएगी।

    युवाओं को नौकरी के लिए 2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा।

    हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा।

    300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।

    25 लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार दिया जाएगा।

    न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाएगी।

    ट्विटर पोस्ट

    हरियाणा के लिए कांग्रेस के 7 वादे

    हरियाणा के लिए कांग्रेस पार्टी के 7 वादे, पक्के इरादे!

    हरियाणा के हर तबके के कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। pic.twitter.com/P3NjBeyCYb

    — Mallikarjun Kharge (@kharge) September 18, 2024

    बयान

    खड़गे बोले- वादे पक्के से निभाएंगे

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, "आज हम हरियाणा कांग्रेस की ओर से 7 गारंटी जारी कर रहे हैं। इन गारंटी को हम लागू करेंगे। इसलिए इनका नाम हमने 7 वादे-पक्के इरादे रखा है। हमारा घोषणा पत्र 53 पन्नों का है। इनको हम पक्का निभाएंगे। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हमारे 7 वादे जो हैं, इसको हम खासकर 7 वर्गों में इसका बंटवारा किया है। हमने सारे वादे बजट को देखते हुए किए हैं।"

    भाजपा

    खड़गे ने भाजपा पर भी साधा निशाना

    खड़गे ने कहा, "हरियाणा एक विकसित राज्य था, लेकिन भाजपा के केंद्र सरकार के इशारे पर चलने के कारण ये बर्बाद हो गया है। देश में नंबर वन रहने वाला राज्य भाजपा ने खराब कर दिया। कुछ दिन में रेल मंत्री था, ट्रेन में पहले 2 इंजन लगते थे, एक आगे लेकर जाता है दूसरा पीछे लेकर जाता है, यहां भाजपा की सरकार ऐसी ही है। ऐसी सरकार से अब जनता का मोह भंग हो चुका है।"

    जानकारी

    कैसा था पिछली बार का घोषणा पत्र 

    2019 के चुनावों में कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 'संकल्प हमारा, खुशहाल हरियाणा' नाम दिया था। इसमें कांग्रेस ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, किसान कर्ज माफी, पुरानी पेंशन नीति लागू करने, वृद्धावस्था पेंशन 5,100 रुपये करने समेत कई वादे किए थे।

    चुनाव

    हरियाणा में कब होना है चुनाव?

    हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

    पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन लंबी छुट्टियों का हवाला देकर तारीख आगे बढ़ाई गई है।

    पिछले चुनावों में भाजपा को 40 सीटें मिली थीं और उसने 10 सीटें जीतने वाली JJP के साथ सरकार बनाई थी।

    कांग्रेस को 31, INLD और HLP को 1-1 और 7 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड

    हरियाणा

    विधानसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में होगा मतदान, हरियाणा में 1 अक्टूबर को डलेंगे वोट जम्मू-कश्मीर
    हरियाणा में 1 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे विधानसभा
    चुनाव आयोग ने क्यों नहीं की महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की घोषणा? जानिए क्या दिया तर्क चुनाव आयोग
    गुरुग्राम स्थिति एंबिएंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता तैनात  गुरूग्राम

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के लड़ेगी चुनाव, CEC बैठक में फैसला हरियाणा
    SEBI प्रमुख को लेकर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों का ICICI बैंक ने किया खंडन  SEBI
    हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के प्रस्ताव पर AAP की सहमति, अंतिम फैसला लेंगे केजरीवाल राहुल गांधी
    राहुल गांधी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मिले, क्या सियासी दंगल में किस्मत आजमाएंगे पहलवान? राहुल गांधी

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    विपक्षी सांसदों का निलंबन: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- निरंकुश भाजपा देश में लोकतंत्र ध्वस्त करना चाहती है भाजपा समाचार
    विपक्षी गठबंधन INDIA का प्रधानमंत्री चेहरा होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे? ममता बनर्जी ने सुझाया नाम INDIA
    राम मंदिर: सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला उद्घाटन का निमंत्रण, शामिल होने पर संशय सोनिया गांधी
    सासंदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, खड़गे बोले- प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि संसद चले संसद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025