NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें, संपत्ति से करीब दोगुना के नोटिस भेज सकता है आयकर विभाग
    अगली खबर
    कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें, संपत्ति से करीब दोगुना के नोटिस भेज सकता है आयकर विभाग
    कांग्रेस को आयकर विभाग 3 और नोटिस जारी कर सकता है

    कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें, संपत्ति से करीब दोगुना के नोटिस भेज सकता है आयकर विभाग

    लेखन आबिद खान
    Mar 30, 2024
    04:57 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है। आयकर विभाग पार्टी को उसकी कुल संपत्ति की तुलना में लगभग दोगुनी राशि के टैक्स नोटिस जारी कर सकता है।

    29 मार्च को ही कांग्रेस को 5 मूल्यांकन वर्षों के लिए 1,823 करोड़ रुपये के आयकर मांग का नोटिस दिया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी को 3 और मूल्यांकन वर्षों के लिए नोटिस भेजा जा सकता है।

    नोटिस

    कांग्रेस को भेजे जा सकते हैं 2,500 करोड़ के नोटिस

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मार्च से पहले शेष मांग नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस से वसूली जाने वाली कुल राशि 2,500 करोड़ रुपये को पार कर सकती है।

    कांग्रेस की कुल संपत्ति लगभग 1,430 करोड़ रुपये है। कांग्रेस ने 2023-24 के आयकर रिटर्न में बताया था कि उसके पास लगभग 657 करोड़ रुपये का कोष, 340 करोड़ रुपये की शुद्ध संपत्ति और 388 करोड़ रुपये की नकदी है।

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट जा सकती है कांग्रेस

    कांग्रेस को वित्तीय वर्ष 1993-1994, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-2020 के लिए आयकर विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। 2018-19 के लिए पार्टी को 918 करोड़ रुपये के नोटिस जारी किया गया है, जो सभी नोटिस में सबसे बड़ी राशि है।

    अब आयकर विभाग वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2020-21 के लिए कांग्रेस को 3 और नोटिस जारी कर सकता है। कांग्रेस इन नोटिसों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है।

    मामला

    क्या है मामला?

    NDTV के मुताबिक, अप्रैल 2019 के आयकर छापे से पता चला था कि कांग्रेस ने मेघा इंजनियरिंग और कमलनाथ की करीबी एक कंपनी के जरिए नगद प्राप्त किया था। पार्टी को 2013-14 से अप्रैल 2019 तक 626 करोड़ रुपये नगदी मिली थी।

    मेघा इंजीनियरिंग से मिली राशि सरकारी ठेकों के लिए था, जबकि कमलनाथ की करीबी कंपनी से मिली राशि एक कथित भ्रष्टाचार घोटाले की थी, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, मंत्रियों, व्यापारियों समेत कई लोगों से वसूली की गई थी।

    वजह

    कांग्रेस को क्यों भेजे गए नोटिस?

    आयकर कानून की धारा 13A के तहत, शर्तें पूरी करने वाली राजनीतिक पार्टियों को टैक्स से छूट दी जाती है। इन शर्तों में 2000 रुपये से ज्यादा नगद स्वीकार न करना भी शामिल है।

    हालांकि, कांग्रेस ने ये शर्तें पूरी नहीं कीं, इसी वजह से पार्टी को टैक्स में छूट नहीं दी गई।

    आयकर विभाग ने 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न में उल्लंघन के लिए कांग्रेस के बैंक खातों से 135 करोड़ रुपये पहले ही वसूल कर लिए हैं।

    बयान

    राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    कांग्रेस ने आयकर नोटिस मामले को 'टैक्स टेरेरिज्म' और लोकतंत्र पर गंभीर हमला बताया है। कांग्रेस ने आयकर विभाग पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा, "जब सरकार बदलेगी तो 'लोकतंत्र का चीरहरण' करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी! और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    आयकर विभाग

    ताज़ा खबरें

    ज्योति मल्होत्रा के बाद उत्तर प्रदेश का व्यापारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप उत्तर प्रदेश
    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर
    'तन्वी द ग्रेट' ने कान्स 2025 में लूटी वाहवाही, अनुपम खेर ने किया रिलीज तारीख का ऐलान अनुपम खेर
    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद

    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र: INDIA गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति, कांग्रेस 18 सीटों पर लड़ेगी चुनाव महाराष्ट्र
    कर्नाटक विधानसभा में लगे थे 'पाकिस्तान समर्थक' नारे, फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि- रिपोर्ट कर्नाटक
    हिमाचल सियासी संकट थमा नहीं? बागी विधायकों से मिले विक्रमादित्य, बीच में छोड़ी कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश
    पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेसी अजीज कुरैशी का भोपाल में निधन मध्य प्रदेश

    आयकर विभाग

    तमिलनाडु: बिजली मंत्री वी सेंथिल के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा तमिलनाडु
    सोने की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आयकर छापा उत्तर प्रदेश
    केरल: अभिनेत्री और 10 मलयाली यूट्यूबर्स के यहां इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी का मामला केरल
    पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने का आज अंतिम मौका, जानिए तरीका पैन कार्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025