NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए क्यों हुईं थीं भर्ती
    अगली खबर
    सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए क्यों हुईं थीं भर्ती
    सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली

    सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए क्यों हुईं थीं भर्ती

    लेखन गजेंद्र
    Feb 21, 2025
    04:39 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनको गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    डॉक्टरों ने उनको निगरानी में रखा था और कुछ नियमित जांच कराई थी। तबीयत ठीक होने पर उन्हें शुक्रवार दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

    श्रीमती गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर कई कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे थे।

    जांच

    पेट संबंधी समस्याओं के चलते किया गया था भर्ती

    सर गंगाराम अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप ने बताया कि 78 वर्षीय श्रीमती गांधी को पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर है।

    उनका इलाज गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ समीरन नंदी और उनकी टीम कर रही है। डॉक्टरों ने चिंता की बात से इंकार किया है।

    श्रीमती गांधी पिछले साल मार्च और सितंबर में अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर थे।

    राजनीतिक

    राजनीतिक दौरा कम हुआ

    पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य चिंता का विषय रहा है, जिसके परिणामस्वरूप उनकी राजनीतिक गतिविधियां कम हो गई हैं।

    पिछले साल उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था और राज्यसभा की सदस्य बन गईं। उनकी जगह उनके बेटे राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

    पिछले दिनों सोनिया गांधी राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान उपस्थित थीं और जनगणना न होने के कारण खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करने में दिक्कत को उठाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    दिल्ली
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान
    वनडे क्रिकेट: बिना किसी शतक के इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर  वनडे क्रिकेट
    IPL 2025 में कैसा रहा KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    सोनिया गांधी

    संसद विशेष सत्र: सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल तो खड़गे ने INDIA की बैठक बुलाई  कांग्रेस समाचार
    सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर चर्चा की मांग  नरेंद्र मोदी
    CWC बैठक में खड़गे की सलाह- कार्यकर्ता गैरजरूरी बयानों से बचें, जानें क्या-क्या हुआ  कांग्रेस समाचार
    महिला आरक्षण विधेयक: सोनिया गांधी की मांग, जातिगत जनगणना करा OBC को आरक्षण दे सरकार संसद

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली में कांग्रेस का वादा, सत्ता में आने पर 500 रुपये में सिलेंडर और बिजली मुफ्त दिल्ली
    पूजा स्थल अधिनियम को लेकर कांग्रेस भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, दायर की हस्तक्षेप याचिका सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: दिल्ली विधानसभा चुनावों में झुग्गी-झोपड़ी के मतदाता कितने अहम?  दिल्ली
    दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन चाहती थी कांग्रेस आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली

    दिल्ली में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात आदित्य ठाकरे
    दिल्ली में हो सकते हैं 2 उपमुख्यमंत्री, इस तारीख को सामने आएगा मुख्यमंत्री का नाम  दिल्ली विधानसभा चुनाव
    अमानतुल्लाह खान को मिली राहत, दिल्ली की कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई अमानतुल्लाह खान
    दिल्ली में बंद होगी आम आदमी की मोहल्ला क्लीनिक योजना, मिलेगा नया नाम मोहल्ला क्लीनिक

    स्वास्थ्य

    अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे हैं रैबिट फीवर के मामले, क्या होती है यह बीमारी? अमेरिका
    महाराष्ट्र के बुलढाणा में फैली अजीब दहशत, 3 गांव में लोग अचानक गंजे होने लगे महाराष्ट्र
    कैलेंडुला तेल से मिटाएं शिशुओं के डायपर रैश, जानिए यह कैसे होता है मददगार बच्चों की देखभाल
    क्या पौधों पर आधारित डाइट से आती है कमजोरी? जानें इस मिथक की सच्चाई डाइट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025