NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहने का बयान देने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार
    राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहने का बयान देने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार

    प्रधानमंत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहने का बयान देने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 13, 2022, 11:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    प्रधानमंत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहने का बयान देने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार
    कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था

    अपने विवादित बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "हत्या" करने के लिए तत्पर रहने की बात कहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ सोमवार को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई थी और आज सुबह दमोह जिले के हटा स्थित उनके घर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया।

    पटेरिया ने अपने विवादित बयान में क्या कहा था?

    रविवार को पन्ना में हुई एक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटेरिया ने कहा था, "ये मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या का मतलब हराने के लिए तैयार रहो।" उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

    मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने साधा था कांग्रेस पर निशाना

    पटेरिया का बयान सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं। मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए कांग्रेस के नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं... कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं।"

    ये मुसोलिनी की मानसिकता वाली कांग्रेस है- नरोत्तम मिश्रा

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पटेरिया के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, "यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है। इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली है।" भाजपा सांसद स्मृति ईरानी समेत अन्य कई भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोला था। कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेरिया के पुतले भी फूंके थे।

    अपने बयान पर सफाई जारी कर चुके हैं पटेरिया

    पटेरिया अपने बयान पर सफाई जारी कर चुके हैं। उन्होंन कहा था कि वीडियो में उनकी बात को गलत तरीके से दिखाया गया है और वह कभी इस तरह की बात नहीं कर सकते क्योंकि वह गांधी को मानते हैं। उन्होंने कहा था कि हत्या से उनका मतलब आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी को हराने से था और वह फ्लो में गलत बोल गए। कांग्रेस कह चुकी है कि वह हिंसा का समर्थन नहीं करती।

    कौन हैं राजा पटेरिया?

    राजा पटेरिया मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं और मंत्री भी रह चुके हैं। वह 1992 में दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। 1998 में वह दोबारा इसी सीट से विधायक चुने गए और 2003 तक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री रहे। 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव में वह खजुराहो सीट से मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    शिवराज सिंह चौहान
    नरोत्तम मिश्रा

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    बजफीड करेगा OpenAI के AI टूल्स का इस्तेमाल, CEO बोले- यही है डिजिटल मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ओपन

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व पार्षद ने परिवार समेत की आत्महत्या आत्महत्या
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान पद्मश्री
    मध्य प्रदेश: मॉर्चरी में रखे शवों की आंखें मिलीं गायब, चूहों पर कुतरने का शक मानव तस्करी
    इंदौर: अन्य पत्नियों का पता चलने पर शख्स ने चौथी पत्नी को दिया तीन तलाक मुस्लिम

    कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए भारत जोड़ो यात्रा
    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत राजस्थान
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी

    शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश: खेलते समय 400 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: 2.9 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए 12 वर्षीय बच्चे को नोटिस मध्य प्रदेश
    क्या है 900 मीटर लंबे महाकाल कॉरिडोर की खासियत, जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन? मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: MPPSC परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, अधिकतम आयु सीमा बढ़ी मध्य प्रदेश

    नरोत्तम मिश्रा

    मध्य प्रदेश में जमकर हुआ 'पठान' का विरोध, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात शाहरुख खान
    शाहरुख के वैष्णो देवी दर्शन पर बोले नरोत्तम मिश्रा- आस्था के अनुसार पूजा करने का हक शाहरुख खान
    'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति बायकॉट ट्रेंड
    आमिर पर लगा धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने जताई आपत्ति आमिर खान

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023